Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

E-Paper 19-08-2026

जौनपुर धारा का नवीनतम ई-पेपर यहां पढ़ें। जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, प्रमुख समाचारों और ताजा अपडेट के लिए Jaunpur Dhara E-Paper ऑनलाइन देखें।
Homeअपना जौनपुरगर्ल्स मिनी ओलम्पिक गेम्स के अंतर्गत नेट बॉल प्रतियोगिता का समापन

गर्ल्स मिनी ओलम्पिक गेम्स के अंतर्गत नेट बॉल प्रतियोगिता का समापन

जौनपुर धारा, जौनपुर। एसएस पब्लिक स्कूल सिद्दीकपुर में यूपी यूथ गर्ल्स मिनी ओलम्पिक गेम्स के अन्तर्गत नेट बॉल प्रतियोगिता का समापन शनिवार को हुआ। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.प्रबोध नारायण सिंह निदेशक एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर वाराणसी रहे।इस दौरान सेमीफाइनल और फाइनल मैच खेले गये। सेमीफाइनल मैच आगरा बनाम मुरादाबाद के बीच मैच खेला गया। जिसमें आगरा तीसरे स्थान पर रही और फाइनल मैच वाराणसी एवं मेरठ के बीच खेला गया। जिसमे वाराणसी की टीम विजयी रही। मुख्य अतिथि ने विजयी टीम के खिलाड़ी को स्वर्ण पदक और दूसरे स्थान पर आये मेरठ टीम के खिलाड़ी को रजत पदक और तीसरे स्थान पर आये आगरा टीम के खिलाड़ी को कांस्य पदक देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ.प्रबोध नारायण सिंह ने खेल के विषय पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खेल हमेशा खेल की भावना से खेलना चाहिए हार या जीत के लिए नहीं इसके साथ ही खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। अन्त में प्रधानाचार्या सीमा सिंह ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर अवधेश कुमार सिंह एडमिन निदेशक एसएस पब्लिक स्कूल बाबतपुर वाराणसी, शैक्षिक निदेशक आलोक यादव एवं सभी शिक्षकगण मौजूद रहें।