नई दिल्ली। वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावित क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया गया। सीआरपीएफ के 19और उत्तर प्रदेश पुलिस के17 जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया। गणतंत्र दिवस 2025 के मौके पर पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक सुरक्षा और सुधार सेवाओं के 942कर्मियों को वीरता/सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। इसमें 95जवानों को वीरता पदक, 101 को विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक, 746को सराहनीय सेवा के लिए पदक दिया गया। 95 वीरता पुरस्कारों में से अधिकतर नक्सली प्रभावति क्षेत्र में तैनात जवानों को दिया गया। इसमें 28 जवान नक्सली क्षेत्र के, 28 जम्मू और कश्मीर क्षेत्र के, उत्तर-पूर्व के 03 जवान और अन्य क्षेत्रों के 36 जवानों को वीरतापूर्ण कार्यों के लिए सम्मानित किया जा रहा है। इसमें 78 पुलिसकर्मी और 17 अग्निशमन सेवा से कर्मचारी हैं। विशिष्ट सेवा के लिए 101 राष्ट्रपति पदक में से 85 पुलिस सेवा को, 05 अग्निशमन सेवा को, 07नागरिक सुरक्षा-होमगार्ड को और 04सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं। सराहनीय सेवा के लिए 746 पदक (एमएसएम) में से 634 पुलिस सेवा को, 37अग्निशमन सेवा को, 39नागरिक सुरक्षा-होम गार्ड को और 36 सुधार सेवा को प्रदान किए गए हैं। वीरता पुरस्कार की राज्य दर आंकड़ों पर नजर डालें तो छत्तीसगढ़ के 11, ओडिशा के 6, उत्तर प्रदेश के 17, जम्मू कश्मीर के 15 पुलिस जवानों को यह अवॉर्ड दिया गया। वहीं असम राइफल्स के एक, बीएसएफ के 5, सीआरपीएफ के 19, एसएसबी के 4 जवानों को गैलेंट्री अवार्ड दिया गया। इसके अलावा उत्तर प्रदेश फायर विभाग के 16 और जम्मू-कश्मीर के एक फायर विभाग के जवान को यह अवॉर्ड दिया गया।
― Advertisement ―
निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को भावभीनी विदाई, कार्यों की सराहना
जौनपुर में निवर्तमान डीएम डॉ. दिनेश चंद्र को गरिमामय विदाई दी गई और उनके कार्यों की सराहना की गई।
गणतंत्र दिवस पर 942 जवानों को वीरता अवार्ड का ऐलान

Previous article
Next article


