जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर के बलुआघाट मोहल्ले में समाजसेवी फाजिल सिद्दीकी के आवास पर रोजा इफ्तार का आयोजन किया गया। रोजा इफ्तार में शीराजे हिन्द की गंगा जमुनी तहजीब को कायम रखते हुए सभी धर्म और वर्ग के लोग शामिल हुए। बिजली कर्मचारी संघ के अध्यक्ष निखलेश सिंह ने कहा कि नगर के लोगों का प्यार ही है कि सभी लोग एक दूसरे के त्योहारों में खुशी-खुशी शामिल होते है। रमजान के इस पाक महीने में रोजेदारों के बीच बैठकर इफ्तार करना अपने आपमें गर्व की बात है। पूर्व सभासद इरशाद मंसूरी ने कहा कि रमजान रहमत और बरकतों का महीना है। इस महीने की यही बरकत है कि आज सभी लोग एक स्थान पर इकट्ठा हुए है। दुर्गा पूजा महासमिति के पूर्व अध्यक्ष मोतीलाल यादव ने रोजेदारों को मुबारकबाद पेश करते हुए कहाकि रमजान के पाक महीने में रोजा रखने से 70 गुना ज्यादा सवाब मिलता है। इस पाक महीने में रोजा इफ्तार पार्टी का आयोजन भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए पूरे भारत में किया जाता रहा है लेकिन जौनपुर की मिट्टी में वो खुशबू है कि यहाँ सभी वर्ग के लोग एक दूसरे के त्योहारों में बढ़चढ़ कर शरीक होते है। मगरिब की अजान होते ही रोजेदारों ने इफ्तार किया और हाफिज मेराज ने नमाज अदा कराई। बाद नमाज मुल्क के अमन शांति के लिए दुआ कराई गई। इस मौके पर जगदीश मौर्य गप्पू, सलीम पठान, उबैदुर्रह्मान सिद्दीकी, शकील मंसूरी, मो. अजमत, उमेश मौर्य, शकील अहमद, विजय सिंह बागी, विशाल सिंह हुकुम, इमरान बंटी, शरीफ राईनी, मेराज मंसूरी, उस्मान अहमद, मो. आदिल सिद्दीकी, सभासद अलमास सिद्दीकी, अबुजर शेख, आदिल शेख, तनवीर आलम गुड्डु, शकील माज, मेराज अहमद राईनी, इमरान अहमद, महताब अहमद समेत अन्य लोग मौजूद रहे। आखिर में आयोजक फाजिल सिद्दीकी ने आये हुए लोगों का शुक्रिया अदा किया।
― Advertisement ―
तकनीकी चुनौतियां और साइबर सुरक्षा: डिजिटल दौर में डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़
डिजिटल युग में साइबर सुरक्षा, डेटा प्राइवेसी और फेक न्यूज़ बड़ी चुनौतियां बन चुकी हैं, जिन पर गंभीर ध्यान देना जरूरी है।
गंगा जमुनी तहजीब की मिसाल है रोजा इफ्तार

Previous article
Next article


