Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरखेल से हम सब मिलकर अपना सर्वांगीण विकास करें - रजनीश राय

खेल से हम सब मिलकर अपना सर्वांगीण विकास करें – रजनीश राय

  • १३वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप का दूसरा दिन

जौनपुर धारा, जौनपुर। मोहम्मद हसन पीजी कॉलेज के ग्राउंड में १३वीं राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल क्रिकेट चैंपियनशिप के दूसरे दिन के खेल का शुभारंभ किया गया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. अब्दुल कादिर खान ने की एवं इससे कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सीआरओ रजनीश राय रहे एवं विशिष्ट अतिथि मोहम्मद जुहैर खान रहे। अतिथियों का प्राचार्य डॉ. कादिर खान ने बुके एवं पुष्प देकर स्वागत किया। स्वागत भाषण में कहा कि समाज में आज बालिकाओं की शिक्षा के साथ-साथ खेल के प्रति भी अभिभावक रुझान दे रहे हैं।

मुख्य अतिथि रजनीश राय ने कहा कि खेल के प्रति हमें रुझान देना चाहिए क्योंकि देश में महान खिलाड़ियों के बदौलत खेल जगत मे भारत को पूरी दुनिया जानती एवं पहचानती है। खेल जीवन में एक महत्वपूर्ण भाग है जिसे हमें कभी नहीं छोड़ना चाहिए। दूसरे दिन के मैच में पुरुष वर्ग झारखंड बनाम बिहार के बीच पहला मैच खेला गया जिसमें झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए १७५ रन २ विकेट के नुकसान पर बनाए। एक्सो २७ रन की साझेदारी के साथ मनीष और रवि ने विशाल स्कोर खड़ा किया। मनीष ने ४० बॉल पर १२२ रन बनाए। रवि ने १६ बॉल पर ३२ रन बनाए। शेर बिहार की टीम बल्लेबाजी करने के लिए ग्राउंड में आई जो मात्र ४८ रन पर ऑल आउट हो गई और झारखंड की टीम १२७ रन से विजेता घोषित की गई। दूसरा मैच डालिम्स बनाम दिल्ली के बीच खेला गया। डालिम्स ने टॉस जीतकर पहले फील्डिंग का फैसला लिया। दिल्ली ने बल्लेबाजी करते हुए ६४ रन ८ विकेट के नुकसान पर बनाए और लक्ष्य ६५ रन का डालिम्स को विजई घोषित की गई। तीसरा मैच पूर्वांचल एवं झारखंड के बीच खेला गया जिसमें झारखंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए ६ विकेट के नुकसान पर १०७ रन बनाए और १०८ रन का लक्ष्य दिया। पूर्वांचल ने अपनी बल्लेबाजी में अच्छा प्रदर्शन शुरूआती दौर में नहीं किया लेकिन आठवें नंबर के बल्लेबाज दिव्यप्रकाश ने मात्र १० गेंद पर ३२ रन की ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करके अपनी पूर्वांचल टीम को १ विकेट से विजई घोषित कराया। महिला वर्ग में पूर्वांचल एवं राजस्थान के बीच मैच खेला गया जिसमें पूर्वांचल ने टास जीतकर के फील्डिंग का फैसला लिया। राजस्थान में बल्लेबाजी करते हुए ७४ रन २ विकेट के नुकसान पर बनाएं पूर्वांचल की टीम लक्ष्य का पीछा करते-करते ओवर की अंतिम गेंद तक मात्र ४२ रन ही बना पाई जिसके बाद राजस्थान की टीम को २४ रन से विजई घोषित कर दिया गया। अंपायरिंग नीरज, तुफैल अहमद, अजय प्रजापति ने किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य मोहम्मद नासिर खान, सचिव साबिर खान, सचिव मदन सिंह राठौर, फिरदौस अहद, शाहिद अलीम, मोहम्मद जैद खान, मोहम्मद आमिर, मोहम्मद शफीक उर्फ किरमानी, आमिर रशदी अहमद अब्बास खान सैकड़ों खिलाड़ी एवं महाविद्यालय परिवार के समस्त लोग मौजूद रहे।