Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरशिक्षा के साथ शारीरिक दक्षता भी जरूरी: प्रो. सुरेश पाठक

शिक्षा के साथ शारीरिक दक्षता भी जरूरी: प्रो. सुरेश पाठक

  • सूर्यबली पीजी कॉलेज ने जीती अन्तरमहाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता
  • आचार्य बलदेव पीजी कालेज कोपा पतरही में अंतर महाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता संपन्न

जौनपुर धारा, जौनपुर। आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा में आयोजित अन्तरमहाविद्यालयीय कबड्डी प्रतियोगिता (पुरूष वर्ग) सूर्यबली पीजी कॉलेज जौनपुर ने पीजी कॉलेज मड़ियाहूं को हराकर जीत लिया। इसके पूर्व उद्घाटन मैच आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज कोपा व डीएवी कॉलेज मौधा के बीच खेला गया। उद्घाटन मैच रोमांचक मुकाबले में आचार्य बलदेव पीजी कॉलेज ने जीता। मुख्य अतिथि पूर्वांचल विश्वविद्यालय खेल परिषद के अध्यक्ष प्रो. सुरेश पाठक ने विजेता व उपविजेता टीम को पुरस्कृत करने के पश्चात खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मानसिकता निवास करती है। कबड्डी का खेल हमारी स•यता व संस्कृति का अभिन्न अंग है। युवा पीढ़ी शिक्षा के साथ खेल में भी दक्ष बनें। प्रो. पाठक ने कहा कि पूरे विश्व में क्रिक्रेट का मैच सबसे ज्यादा देखा जाता है फिर भी कबड्डी जैसा नायाब खेल शारीरिक दक्षता के साथ मानसिक दक्षता को भी बढ़ाता है। इस खेल में दिमागी सजगता के साथ चुस्ती फुर्ती भी आवश्यक होती है। भारत जैसे देश में पुरातन काल से कुश्ती और कबड्डी को बुद्धि एवं बल का खेल कहा जाता है। ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा की अलख जगा रहे आचार्य बलदेव पीजी कालेज नें पढ़ाई लिखाई के साथ खेल के क्षेत्र में भी नाम कमाया है। इस विद्यालय के प्रबंधक अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु को विश्व विद्यालय खेल परिषद के मुखिया के तौर पर इस सफल आयोजन के लिए उनकी पूरी टीम को धन्यवाद देता हूं। विद्यालय के स्टाफ एवं क्षेत्र के गणमान्य लोगों नें मुख्य अतिथियों को शाल, डायरी व बुके देकर स्वागत किया। इस अवसर पर जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, वाराणसी सहित गैर जनपद के कालेजों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रबंधक अनिल यादव मैनेजमेंट गुरु ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए व्यस्थापकों व कार्यक्रम में उपस्थित होने वाले सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य डॉ. संतोष कुमार, डा. कमलेश कुमार, डा. संजय यादव, आकांक्षा पाण्डेय, मनीष कुमार भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय पांडेय, छोटेलाल यादव, प्रधान चंद्रकेश जायसवाल, जिला मंत्री भाजपा रमेश यादव, प्रमोद यादव, सुवास यादव, राहुल यादव, संतोष कुमार, इन्द्रसेन यादव, परमेश पाल, पंकज मिश्रा, संत यादव, रोशन यादव, भानु शंकर, प्रवेश प्रजापति, डा. अन्नू प्रिया सिंह, जितेंद्र कुमार रमाशंकर यादव, सुन्दरम, विजयलक्ष्मी सहित क्षेत्र के विशिष्ट लोग उपस्थित रहे।