Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअपना जौनपुरजेब्रा फाउंडेशन ने आयोजित की प्रतियोगी परीक्षा

जेब्रा फाउंडेशन ने आयोजित की प्रतियोगी परीक्षा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जनपद की रचनात्मक एवं सामाजिक संस्था जेब्रा फाउंडेशन ट्रस्ट ने भारत के संस्थापक नागेंद्र प्रसाद सिंह (पूर्व आईएएस) के मार्गदर्शन में जौनपुर के बनवासी (मुसहर) समाज के प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का चयन करके उन्हें उच्च शिक्षा हेतु छात्रवृत्ति प्रदान करने के उद्देश्य से प्रतियोगी परीक्षा स्थानीय सीएमएम इंग्लिश स्कूल, रशीदाबाद में आयोजित किया गया जिसमें जिले के २१ ब्लाकों के बनवासी समाज के हाईस्कूल एवं इंटरमीडियट स्तर के कुल ५९ (३६ छात्र एवं २३ छात्राओं) ने प्रतिभाग किया जिसमें मिशन बिरसा मुंडा सेवा समिति के कमलेश पासवान, नन्द कुमार, चन्दन कुमार द्वारा शुचितापूर्ण परीक्षा एवं मूल्यांकन कार्य किया गया। उक्त सन्दर्भ में जेब्रा अध्यक्ष संजय कुमार सेठ  बताया कि चयनित १० विद्यार्थियों को देश की आजादी में आदिवासी नायकों के नाम से छात्रवृति प्रदान किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में संजय कुमार सेठ, विजयंत सोंथालिया, मो. तौफीक, नीरज शाह, अमरनाथ सेठ, शाकम्भरी नन्दन सोंथालिया, आशीष यादव आदि की उपस्थिति एवं सराहनीय योगदान रहा।