― Advertisement ―

spot_img

एसएसपी कुँवर अनुपम सिंह ने किया पुलिस कार्यालय का औचक निरीक्षण

जौनपुर। Jaunpur SSP Inspection के तहत जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कुँवर अनुपम सिंह...
Homeअपना जौनपुरखेत की सेफ्टी के लिए लगाये गये करंट से हुई थी दम्पति...

खेत की सेफ्टी के लिए लगाये गये करंट से हुई थी दम्पति की मौत

  • घटना के तीसरे दिन पुलिस ने मामले का किया खुलासा, आरोपित पूर्व प्रधान गिरफ्तार
  • साक्ष्य छुपाने के लिए शव को फेंक दिया था नहर में, शव नहीं हो सका बरामद
  • चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज, अन्य की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दे रही दबिश

जौनपुर धारा,खुटहन। बिशुनपुर ग्राम पंचायत के मलूकपुर गांव में दंपति के खेत से रहस्यमय ढंग से लापता होने के मामले का तीसरे दिन पुलिस ने खुलासा कर दिया। आरोपित पूर्व प्रधान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित ने स्वीकार किया कि उसके द्वारा फसल की सुरक्षा हेतु लगाए गए विद्युत करेंट प्रवाहित नंगे तार की चपेट में आकर दंपति की मौत हुई थी। साक्ष्य छुपाने के लिए दोनों का शव वाहन में लादकर शारदा सहायक नहर में फेंक दिया था। मामले में पुलिस ने चार के खिलाफ अपहरण व हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया गया। शेष तीनों आरोपितों की तलाश पुलिस सरगर्मी से कर रही है। खबर लिखे जाने तक पुलिस शव बरामद नहीं कर सकी है। गांव निवासी 58 वर्षीय रामचरित्तर गौतम अपनी 56 वर्षीया पत्नी किस्मत्ती देवी के साथ रविवार को घर से लगभग चार सौ मीटर दूर खेत में सिंचाई करने गए थे जहां से दंपति लापता हो गये। दंपति की पुत्री सरिता के द्वारा थाने में चार के खिलाफ नामजद तहरीर देकर आरोप लगाया था कि उसके मां बाप की उक्त लोगों द्वारा हत्या कर शव गायब कर दिया गया है। घटना की छानबीन पुलिस कर रही थी। तभी उन्हें जानकारी हुई कि बगल गांव अकबरपुर निवासी पूर्व प्रधान कमलेश सिंह व उनके भाइयों का दंपति जिस खेत कि सिंचाई कर रहे थे उसी से सटा उक्त आरोपितों का भी खेत है जिसकी सुरक्षा हेतु नंगे तार का बाड़ घेर उसमें विद्युत करेंट प्रवाहित किया गया था। जानकारी होते ही पुलिस सक्रिय हो कर उनकी तलाश शुरू कर दिया। मंगलवार को आरोपित पूर्व प्रधान कमलेश को गिरफ्तार कर लिया। आरोपित ने स्वीकार किया कि रविवार की सुबह तार में प्रवाहित करेंट से दंपति के मौत की खबर मिलते ही हम व अन्य आरोपीगण भागते हुए मौके पर पहुंचे। कानून से बचने के लिए शव को वाहन में लादकर नहर में फेंक दिया था जिसमें अन्य आरोपितों भी शमिल रहे। आवश्यक कार्रवाई के बाद उनका चालान न्यायालय भेज दिया गया।

Share Now...