Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरखेती को उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता

खेती को उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता

  • रबी गोष्ठी में किसानों को किया गया प्रशिक्षित

जौनपुर धारा, खुटहन। कृषि विभाग द्वारा मंगलवार को विकास खंड खुटहन एवं करंजाकला के परिसर में कृषि सूचना तन्त्र के सुदृढ़ीकरण एवं कृषक जागरूकता कार्यक्रम योजनान्तर्गत रबी उत्पादकता गोष्ठी का आयोजन किया गया, जहां किसानों की आय दूनी करने के उपाय, पराली प्रबंधन, गेहूँ की लाईन में बुआई, विपणन व्यवस्था, मृदा स्वास्थ्य, रबी फसलों के वेहतर उत्पादन वाली तकनीकियों एवं लाभकारी कृषि योजनाओं से विशेषज्ञों द्वारा किसानों को प्रशिक्षित किया गया। गोष्ठी को सम्बोधित करते हुए अपर जिला कृषि अधिकारी डा. रमेश चंद्र यादव ने कहा कि प्रदेश का विकास कृषि के विकास में निहित है। पूर्व में कृषि विकास हेतु संचालित योजनाओं में उत्पादन, उत्पादकता वृद्धि एवं खाद्य सुरक्षा पर विशेष बल रहा है। वर्तमान बाजार व्यवस्था में उत्पादन/उत्पादकता वृद्धि किसानों के आय में वृद्धि की गारंटी नहीं है। उत्पाद का मूल्य सम्बर्धन, ग्रेडिंग, प्रसंस्करण, पैकेजिंग कर किसानों की समृद्धि की जा सकती है। डा. यादव ने किसानों को सम्बोधित करते हुए कहा कि किसानों को अब खेती को आजीविका के साधन के रूप में नहीं बल्कि उद्यम के रूप में अपनाने की आवश्यकता है इसमें कृषि तथा संबंधित विभागों यथा पशुपालन, उद्यान, मत्स्य, मंडी का सहयोग किसानों को लेना होगा। मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि करंजाकला सुनील कुमार यादव ने भी सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं से जागरूक किया। किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष नरेंद्र उपाध्याय ने गौआधारित प्राकृतिक खेती की जानकारी दी। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लाक प्रमुख बृजेश यादव तथा संचालन एडीओ मुकेश कुमार कन्नौजिया ने किया। एडीओ एजी. डा. मनोज यादव ने आभार जताया। इस मौके तकनीकी सहायक डा. चन्द्रमणि, प्रेमचन्द पाल, बीटीएम जुनेद अहमद, राजेन्द्र प्रसाद पाल, महेंद्र सिंह, अनिल सिंह, विमल सिंह, पंकज उपाध्याय, नीलम, आशा, रेखा, सुनीता, हीरालाल, लक्ष्मण दास, सभाजीत आदि किसान मौजूद रहे।