Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeउत्तर प्रदेशखालिस्तान समर्थक अमृतपाल को एक और चोट, विदेश भागने की कोशिश कर...

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल को एक और चोट, विदेश भागने की कोशिश कर रहा गुरिंदर डिटेन

पंजाब की राजनीति में इस समय अमृतपाल सिंह उबाल ला रहा है. उसके एक बवाल ने उसे चर्चा का केंद्र बना दिया है. वहीं आम आदमी पार्टी सरकार पर उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने का दबाव है. इसी कड़ी में अब पंजाब पुलिस ने अमृतपाल के करीबी गुरिंदर सिंह को डिटेन किया है. वो देश छोड़ने की कोशिश कर रहा था, लेकिन पुलिस ने धर दबोचा. उसके खिलाफ लुक आउट नोटिस पहले ही जारी किया जा चुका था, ऐसे में देश छोड़ना उसके लिए वैसे भी मुश्किल था.बताया जा रहा है कि पंजाब पुलिस ने गुरु रामदास एयरपोर्ट से गुरिंदर सिंह को डिटेन किया है. वो लंदन भागने की फिराक में था, लेकिन उसे डिटेन कर लिया गया. अब ये कार्रवाई तब हुई है जब कुछ दिन पहले ही आदेश दिया गया था कि अमृतपाल के 9 करीबियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द कर दिए जाएं. असल में पंजाब पुलिस ने जिला प्रशासन को एक चिट्ठी लिखी थी. उस चिट्ठी में जोर देकर कहा गया था कि अमृतपाल के 9 करीबियों के हथियारों के लाइसेंस रद्द किए जाएं. ये भी साफ कहा गया था कि पहले भी जो हथियार दिए गए थे, वो आत्मरक्षा के लिए दिए गए थे. अब उस आदेश के बाद अमृतपाल के लिए ये दूसरा बड़ा झटका है. उसका करीबी गुरिंदर डिटेन कर लिया गया है.इस मामले की बात करें तो खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह और उसके समर्थकों पर चमकौर साहिब निवासी वरिंदर सिंह को अगवा करने और मारपीट करने का आरोप लगा था. बरिंदर सिंह ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया था कि अमृतपाल सिंह के साथियों ने उसे अजनाला से अगवा कर लिया था और एक अज्ञात स्थान पर ले गए जहां उसकी बेरहमी से पिटाई की गई. शिकायत पर पुलिस ने अमृतपाल सिंह और समर्थकों पर केस दर्ज किया था. इस मामले में पुलिस ने अमृतपाल के करीबी लवप्रीत तूफान को हिरासत में लेकर पूछताछ की थी. उस कई घंटों की पूछताछ ने अमृतपाल के करीबियों को नाराज कर दिया था और फिर पुलिस थाने का घेराव किया गया था. बाद में कोर्ट ने जब लवप्रीत की बेल का आदेश दिया, तब जाकर जमीन पर स्थिति नॉर्मल हुई. लेकिन उस एक घटना के बाद से अमृतपाल सुर्खियों में आ गया है. उसके कई और दुश्मन बन गए हैं. उसके बहाने पंजाब में कानून व्यवस्था बिगाड़ने की साजिश रची जा रही है.