Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखबरे एक नजर में…

सब्जी बेचने आए किसान को मारपीट कर मोबाइल छीना

जौनपुर धारा, खुटहन। गांव से मंडी में सब्जी बेचने आए एक युवा किसान को तीन मनबढ़ युवकों ने लात घूंसे से पीटकर उसकी मोबाइल छीनकर फरार हो गए। घटना के समय मंडी में काफी भीड़ भाड़ के बाद भी मनबढ़ बेखौफ किसान को पीटते रहे। पीड़ित ने तीनों आरोपितों के खिलाफ थाने में नामजद तहरीर दिया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस किसी को हिरासत में नहीं ले सकी है।

मोबारकपुर गांव निवासी किसान विबेक बिंद खेत में गाजर की फसल तैयार कर नित्य सब्जी मंडी में बेचने आता है। रविवार को वह बेचने के लिए गाजर का बोरा मंडी में रख फोन पर बात करने लगा। आरोप है कि तभी वहां पहुंचे बिपुल यादव, दीपक पाल और शुभम यादव उसे अपशब्द कहते हुए लात घूंसे से मारने पीटने लगे। लोगों के बीच बचाव करने पर उसका मोबाइल छीन कर भाग गए।

भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट

जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के केशवपुर गांव में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। मारपीट की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गयी।

क्षेत्र के केशवपुर गांव के राजेन्द्र मौर्या व संतोष कुमार में पुराना भूमि विवाद चल रहा था। आरोप है कि इसी विवादित जमीन पर रविवार को दोपहर बाद एक पक्ष द्वारा निर्माण कार्य करवाया जा रहा था। जिस पर दूसरे पक्ष को जानकरी हुई तो उसने निर्माण कार्य करने से रोक दिया। जिसको लेकर दोनों पक्षों में गाली-गलौज शुरू हो गया। गाली-गलौज धीरे-धीरे मारपीट में तब्दील हो गया। मारपीट की सूचना पर मौके पर डायल 112 की पुलिस भी पहुंच गयी। पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा बुझाकर किसी तरह शांत कराया। इस मामले में पूछे जाने पर थाने के उप निरीक्षक रमा शंकर पांडेय ने बताया कि अभी तक किसी पक्ष द्वारा लिखित तहरीर नही दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

विवाहिता को जलाकर मार डालने का प्रयास

जौनपुर धारा, जौनपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के मोहल्ला भौराजीपुर में एक विवाहिता संदिग्ध अवस्था में जल गई। उक्त मोहल्ला निवासी धर्मराज की 27 वर्षीय पत्नी सुमन रविवार दिन के लगभग 10 बजे बुरी तरह झुलस गई। मायके वालों का आरोप है कि जेठ और सास से अक्सर झगड़ा हुआ करता था और दोनों छोटी छोटी सी बात को लेकर उसे प्रताड़ित किया करते थे। रविवार के दिन दोनों ने उस समय उसके ऊपर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दिया जब वह घर का घरेलू काम निपटा रही थी। जिस समय विवाहिता जलने लगी उसकी चीख पुकार सुनकर आसपास के लोग बड़ी संख्या में पहुंच गए। महिला के मायके वालों को सूचना दी गई। झुलसी हुई महिला को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे भर्ती कर दिया है। चिकित्सक के अनुसार महिला 60ज्ञ् जली हुई है। महिला की शादी लगभग 7 साल पूर्व हुई थी। उसका मायका जफराबाद थाना क्षेत्र हरजुपुर गांव में बताया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।