सम्पूर्ण समाधान दिवस पर पड़े चार प्रार्थना पत्र
जौनपुर धारा, केराकत। कोतवाली परिसर में शनिवार को पूर्वान्ह आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस की बैठक नायब तहसीलदार विरेन्द्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित किया गया। बैठक में अपनी जमीन सम्बन्धी समस्या लेकर आये चार फरियादियों में किसी के भी समस्या का निस्तारण नही हो सका। सभी राजस्व सम्बन्धी प्रार्थना पत्रों को राजस्वकर्मियों को सौप दिया गया। इस अवसर पर प्रभारी निरीक्षक रामजन्म यादव समेत कई सर्किल के कानूगो और लेखपाल उपस्थित रहे।
बच्चे को बचाने में बाइक सवार अधेड़ घायल, हालत नाजुक
जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र का कोहड़ा गांव निवासी एक पचपन वर्षीय अधेड़ बाइक सवार शनिवार सुबह बच्चे को बचाने में अनियन्त्रित होकर दीवाल से भिड़ गया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो उठा। आनन फानन में उसे सीएचसी सुइथाकला ले जाया गया जहां हालत नाजुक देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि उक्त गांव निवासी रामसागर 55पुत्र पलटू शनिवार सुबह में बाइक से अरसिया स्थित रिस्तेदार के यहाँ जा रहा था। उसी दौरान घर से कुछ दूरी पर रास्ते में एक बच्चे को बचाने के प्रयास में अनियन्त्रित होकर दीवाल से भिड़ गया। जिसमें वह गम्भीर रूप से घायल हो उठा। आनन-फानन में उसे सीएचसी सुइथाकला ले जाया गया, जहां हालत नाजुक देख उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।



