Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरतीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

तीन के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट का मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, जौनपुर। पवांरा थानाक्षेत्र के अन्तर्गत हिरामनपुर गांव में तालाब के पट्टे को लेकर दबंगों ने दलित युवक व उसके बेटे का लाठी-डण्डों से मारपीटकर घायल कर दिये।

प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी महेन्द्र कुमार पुत्र स्व.पुन्नीलाल गौतम को 6 नवम्बर की रात्रि करीब आठ बजे हिरामनपुर गेट पर तालाब के पट्टे को लेकर गांव के ही दबंग सुनील कुमार पटेल, शैलेश कुमार पटेल पुत्रगण चिन्तामणि पटेल व पवन पटेल पुत्र कृपाशंकर पटेल ने चिन्तामणि व उसके बेटे जितेन्द्र कुमार को जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए लाठी-डण्डों से मारपीटकर घायल कर दिये थे। शुक्रवार को पुलिस ने दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सतहरिया ले जाकर प्राथमिक उपचार करवायी। पुलिस महेन्द्र कुमार गौतम की तहरीर के आधार पर उपरोक्त तीनों लोगों के खिलाफ एससी-एसटी एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्जकर आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुट गयी है।