Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

दो लाख रंगदारी मांगने के आरोपित पर केस दर्ज

जौनपुर धारा, खुटहन। खानपुर गांव निवासी युवक के फोन पर धमकी देने तथा दो लाख रंगदारी मांगे जाने के मामले में नामजद किए गए, आरोपित के खिलाफ पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। आरोपित की तलाश सरगर्मी से की जा रही है।

गांव निवासी अनिल यादव का आरोप है कि एक सप्ताह पूर्व उसकी मोबाइल पर एक ब्यक्ति के द्वारा फोन आया। उसने धमकी देते हुए दो लाख रुपयों की मांग किया है। पैसा न देने पर जान से मार डालने की धमकी भी दी गई है। आरोप लगाया कि यह रंगदारी बदलापुर क्षेत्र के बड़ेरी गांव निवासी अजय यादव द्वारा मांगी जा रही है। जिसके आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

23 दिसम्बर को कन्फर्म होगी अवशेष बुकिंग

जौनपुर धारा,जौनपुर। उप कृषि निदेशक हिमांशु पाण्डेय ने अवगत कराया है कि जिन किसान भाइयों द्वारा प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा एवं उत्थान महाभियान (पी.एम.कुसुम) योजना वर्ष 2024-25 अन्तर्गत सोलर पम्प स्थापित कराने हेतु 28 फरवरी से अब तक विभागीय वेबसाइट www.agriculture.up.gov.in पर सोलर पम्प की बुकिंग ‘‘पहले आओ पहले पाओ‘‘ के आधार पर की गयी है और किन्ही कारणों से जिन कृषकों द्वारा निर्धारित अवधि के अन्दर कृषक अंश की धनराशि जमा नही की गयी थी, उन सभी कृषको की बुकिंग 23 दिसम्बर को पुनः कन्फर्म की जायेगी तथा बुकिंग कन्फर्म का मैसेज कृषि निदेशालय स्तर से उनके पंजीकृत मोबाइल नम्बर पर भेजा जायेगा। किसान उक्त वेबसाइट से अवशेष कृषक अंश की धनराशि आनलाईन अथवा आफलाईन अपना टोकन चालान निकालकर टोकन में अंकित बैंक खाता संख्या में इण्डियन बैंक की किसी भी शाखा में टोकन में अंकित अन्तिम तिथि तक अवश्यक जमा कर दें। टोकन वैधता की अन्तिम तिथि व्यतीत हो जाने के उपरान्त कृषक अंश की धनराशि जमा न करने की दशा में पोर्टल से बुकिंग स्वतः ही निरस्त हो जायेगी और बुकिंग के समय जमा टोकन मनी रू0 5000.00 जब्त हो जायेगी। यदि किसी अनजान व्यक्ति द्वारा अवशेष कृषक अंश की धनराशि जमा करने हेतु कृषक को फोन किया जाता है, अथवा अधिक छुट देने की बात की जाती है। तो कृषक भाई उनके बहकावे में न आये। सोलर पम्प की बुकिंग कन्फर्म कराने की प्रक्रिया पूर्णतया पारदर्शी एवं आनलाईन है।सोलर पम्प सम्बन्धी धोखाधडी से बचने के लिए तहसील स्तर पर उप सम्भाग कार्यालय एवं जनपद स्तर पर उप कृषि निदेशक, जौनपुर कार्यालय में सम्पर्क करें।