Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आत्मा गवर्निंग बोर्ड की बैठक में 527.11 लाख की कृषि कार्ययोजना मंजूर

विकास भवन में आयोजित आत्मा योजना की बैठक में 527.11 लाख रुपये की कृषि कार्ययोजना स्वीकृत की गई। किसानों के प्रशिक्षण, कृषि नवाचार और प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने पर विशेष चर्चा हुई।
Homeअपना जौनपुरखबरें एक नजर में...

खबरें एक नजर में…

बुलट की चपेट में आने से टैम्पो चालक की मौत

जौनपुर धारा, जौनपुर। बक्सा थाना क्षेत्र के पंचशील इण्टर कॉलेज के पास बुलेट की चपेट में आने से टेंपो चालक की मौत हो गई। इसी थाना क्षेत्र के बड़ौना गांव निवासी सिपाही सरोज उम्र लगभग 35वर्ष पुत्र स्वर्गीय मन्नेलाल सरोज बुधवार की शाम अपना टेंपो खड़ा कर घर पैदल वापस जा रहा था। उसी समय तेज रफ्तार से आ रहे बुलेट सवार ने उसे टक्कर मार दिया। बुलेट की टक्कर लगने से उसकी हालत बिगड़ने पर जिला अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

बढ़ाई गई विवाह अनुदान आय सीमा

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिला पिछड़ा वर्ग अधिकारी नीरज पटेल ने अवगत कराया कि जनपद के अन्य पिछड़े वर्गों के गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले व्यक्तियों की पुत्रियों के विवाह हेतु संचालित विवाह अनुदान योजना की पात्रता निर्धारण हेतु आवेदको की आय सीमा पूर्व में शहरी क्षेत्र के आवेदक हेतु रू0 56,460 वार्षिक तथा ग्रामीण क्षेत्र के आवेदक हेतु रू0 46,080 प्रतिवर्ष निर्धारित की गई थी। प्रमुख सचिव उ.प्र.शासन के शासनादेश द्वारा शासन के उच्च स्तर से सम्यक विचारोपरान्त उपर्युक्त वार्षिक आय सीमा को बढ़ाते हुए शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के समस्त आवेदको हेतु रू0 1,00,000.00 वार्षिक तक संशोधित कर दी गई है।