Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरक्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों को दी गई विभिन्न योजनाओं की...

क्षेत्र पंचायत की बैठक में सदस्यों को दी गई विभिन्न योजनाओं की जानकारी

जौनपुर धारा, जौनपुर। चंदवक क्षेत्र पंचायत डोभी के सदस्यों की बैठक ब्लॉक सभागार में प्रमुख विद्या देवी की अध्यक्षता में संपन्न हुई। खंड विकास अधिकारी डॉ. छोटेलाल तिवारी ने पिछली कार्यवाही से सदस्यों को अवगत कराया। प्रमुख विद्या देवी ने सदस्यों से कहा कि ग्राम पंचायत व क्षेत्र पंचायत के साथ साथ अन्य विभागों से क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों पर सदस्यगण निगरानी रखें तथा समय समय पर यथोचित सुझाव दे जिससे गुणवत्तापूर्ण विकास कार्य कराए जा सके। इससे पूर्व एबीएसए राजेश कुमार सिंह ने प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालयों के कायाकल्प योजना के संबंध में विस्तार से जानकारी सदस्यों को देते हुए बताया कि इससे छात्रों की संख्या में अपेक्षित बढ़ोतरी हुई है। कंपोजिट विद्यालयों के साथ साथ अन्य विद्यालय में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के साथ सभी सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी अभय राज ने संचारी रोगों के संबंध में विस्तार से सदन को अवगत कराते हुए इसके नियंत्रण के लिए किए गए उपाय के संबंध में बताया। पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. राधेमोहन ने पशुओं में होने वाली बीमारी उससे बचाव व उपचार के संबंध में बताया तथा समय से पशुओं के टीकाकरण का सुझाव दिया। एडीओ समाज कल्याण दिनकर मोरिया ने वृद्धावस्था, विकलांग पेंशन सहित समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। एडीओ पंचायत अजीत कुमार ने आवास, शौचालय निर्माण सहित अन्य योजनाओं के बारे में बताया। बरामनपुर के प्रधान संजय सिंह ने ग्राम पंचायतों में हो रहे विकास कार्यों व कार्यों के संपादन में आ रही परेशानियों के संबंध में सदन को अवगत कराते हुए निराकरण करने का अनुरोध किया। कृषि विभाग, आंगनवाड़ी सहित अन्य विभागों से आए अधिकारियों ने विभागीय योजनाओं के संबंध में सदस्यों को विस्तार से जानकारी दी। संचालन एडीओ पंचायत अजीत कुमार ने की। इस अवसर पर प्रवीण सिंह बबलू, संजय पांडेय, प्रधान रमेश यादव सहित प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित थे।