― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजन'क्रू' के आगे घुटने टेकने को तैयार नहीं 'शैतान'

‘क्रू’ के आगे घुटने टेकने को तैयार नहीं ‘शैतान’

फाइटर के बाद इस साल कमाई के मामले में अगर किसी फिल्म ने सबसे अधिक प्रभावित किया है तो वह शैतान है। अजय देवगन और आर माधवन की सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर रिलीज का एक महीने पूरा करने की कगार पर है। लेकिन फिल्म की कमाई कम होने का नाम नहीं ले रही है। रिलीज के 27वें दिन शैतान ने इतना कलेक्शन कर लिया है। सुपरनेचुरल हॉरर थ्रिलर शैतान रिलीज का पहली महीना पूरे करने की कगार पर खड़ी है। करीब 4 सप्ताह से अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की ये फिल्म सिनेमाघरों में दर्शकों का भरपूर मनोरंजन करती हुई नजर आई है। जिसकी बदौलत शैतान ने बॉक्स ऑफिस कलेक्शन के मामले में भी शानदार प्रदर्शन कर के दिखाया है। इस बीच शैतान के 27वें दिन की कमाई के लेटेस्ट आंकड़े सामने आ गए हैं, जिनको जानकर आप ये अनुमान आसानी से लगा सकते हैं कि क्रू की रिलीज के बाद भी शैतान का खुमार फैंस के सिर से उतरने का नाम नहीं ले रहा है। डायरेक्टर विकास बहल की फिल्म शैतान की कमाई की स्थिर अब धीरे-धीरे कम होता जा रहा है। आलम ये है कि कुछ दिन पहले तक ये फिल्म करोड़ में खेल रही थी, लेकिन अब कलेक्शन का आंकड़ा लाखों में सिमट रहा है। अच्छी बात ये है कि शैतान की कमाई का सिलसिला ठीक तरीके से चल रहा है। सैकनिल्क के अनुमानित आंकड़ों के आधार पर रिलीज के 27वें दिन अजय देवगन, आर माधवन और ज्योतिका की इस फिल्म ने करीब 42 लाख का कारोबार कर लिया है। हांलाकि फिल्म की कमाई का ये आंकड़ा काफी कम माना जा रहा है, लेकिन इतने दिनों के बाद भी शैतान बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कर रही है, वो अपने आप में बड़ी बात है। इसके साथ ही अब शैतान ने बॉक्स ऑफिस पर नेट 150 करोड़ की कमाई के लिए अपने कदम आगे बढ़ा दिए हैं। गौर किया जाए इस मूवी के टोटल कलेक्शन की तरफ अब तक शैतान की कुल इनकम 146 करोड़ के आस-पास पहुंच गई है। फिल्म शैतान की अपार सफलता के बाद फैंस अजय देवगन को बड़े पर्दे पर देखने के लिए बेताब हैं। एक्टर की अगली फिल्म का नाम मैदान है, जो आने वाली ईद के मौके पर 10 अप्रैल 2024 को बड़े पर्दे पर रिलीज होगी।

Share Now...