Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जरूरतमंदों के बीच मनाया वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह का जन्मदिन

जौनपुर में वरिष्ठ भाजपा नेता ज्ञान प्रकाश सिंह के जन्मदिन पर समर्थकों ने विभिन्न स्थानों पर सेवा एवं जनकल्याण कार्यक्रम आयोजित किए। पौधरोपण, जरूरतमंदों को भोजन-सामग्री वितरण, पांच व्हीलचेयर उपलब्ध कराने और रक्तदान समेत कई गतिविधियां हुईं।
Homeअपना जौनपुरक्यों IND Vs NZ के बीच तीसरा T20I वीवीएस लक्ष्मण के लिए...

क्यों IND Vs NZ के बीच तीसरा T20I वीवीएस लक्ष्मण के लिए होगा खास?

न्यूज़ीलैंड दौरे पर टीम इंडिया अपना अगला टी20 मैच नेपियर के मैकलीन पार्क में खेलेगी. यह टी20 सीरीज़ का आखिरी मैच होगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए काफी अहम होगा. एक तरफ इंडिया में जीत हासिल कर सीरीज़ अपने नाम कर सकती है, वहीं दूसरी तरफ न्यूज़ीलैंड मैच जीतकर सीरीज़ 1-1 बराबर कर सकती है. दोनों ही टीमों के लिए यह निर्णायक मुकाबला साबित होगा. नेपियर में खेले जाने वाला यह मैच टीम के स्टैंड-इन कोच वीवीएस लक्ष्मण के लिए काफी खास होने वाला है.

टीम इंडिया अगले मैच के लिए नेपियर पहुंच गई है. यह मैच 22 नवंबर, मंगलवार यानी कल खेला जाएगा. इस मैच से पहले कोच वीवीएस लक्ष्मण ने अपने ट्विटर अकाउंट से पुरानी यादों के ताज़ा करते हुए एक फोटो शेयर किया. उन्होंने नेपियर के ड्रेसिंग रूम से एक फोटो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, “नेपियर और इस नेपियर ड्रेसिंग रूम और मैदान की अच्छी यादें 2009 टेस्ट मैच को याद करती हैं, गौतम गंभीर.” उन्होंने गौतम गंभीर को भी टैग किया. 2009 में इंडिया और न्यूज़ीलैंड के बीच तीन टेस्ट मैचों में की सीरीज़ खेली गई थी. इस सीरीज़ में भारतीय टीम ने 1 मैच जीतकर सीरीज़ अपने नाम की थी, क्योंकि बाकी दोनों मैच ड्रॉ रहे थे. इस सीरीज़ का दूसरा मैच नेपियर में खेला गया था. इस मैच में वीरेंद्र सहवाग ने कप्तानी की थी. इस मैच की पहली पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 76 रन और दूसरी पारी में 124 रन बनाए थे. वहीं, गौतम गंभीर ने भी दूसरी पारी में 137 रनों की शतकीय पारी खेली थी. इस दौर पर टीम इंडिया सीरीज़ का निर्णायक मैच नेपियर में खेलेगी. इससे पहले दूसरे मैच में भारतीय टीम ने जीत हासिल की थी और पहला मैच बारिश में धुल गया था. अब इस मैच पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं.