Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeमनोरंजनक्या चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला लेंगी तलाक

क्या चिरंजीवी की भतीजी निहारिका कोनिडेला लेंगी तलाक

साउथ सुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी और एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला ने अपने पति चैतन्य जेवी को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है, जिसके चलते कपल के तलाक के कयास शुरू हो गए हैं. साउथ सिनेमा के दिग्गज कलाकार चिरंजीवी  की भतीजी और साउथ फिल्म एक्ट्रेस निहारिका कोनिडेला किसी अलग पहचान की मोहताज नहीं हैं. लंबे समय से निहारिका कोनिडेला अपनी प्रोफेशनल लाइफ की बजाय पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा का विषय बनी हुई हैं. साल 2020 में चैतन्य जेवी से शादी रचाने वालीं निहारिका कोनिडेला आने वाले समय में अपने पति से शायद तलाक ले सकती हैं. क्योंकि हाल ही में निहारिका कोनिडेला  ने चैतन्य को इंस्टाग्राम पर अनफॉलो कर दिया है. जिसकी वजह उनके तलाक की चर्चा तेज हो गई है. पति को निहारिका कोनिडेला ने किया अनफॉलोशादी के 3 साल बाद अब निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी के रिश्ते में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है. बीते समय में लगातार इस कपल की आपसी अनबन की खबरें लगातार सामने आती रही हैं. इस बीच अब खबर सामने आ रही है कि निहारिका कोनिडेला ने अपने हसबैंड चैतन्य को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम हैंडल से अनफॉलो कर दिया है. इतना ही नहीं चैतन्य ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल से निहारिका कोनिडेला के साथ शादी की सभी तस्वीरों को डिलीट कर दिया है.जिसके चलते नेटिजंस की ओर से ये कयास लगाए जा रहे हैं कि निहारिका कोनिडेला और चैतन्य जेवी की शादी जल्द टूटने वाली है और ये कपल आने वाले समय में एक दूसरे अलग हो तलाक लेता हुआ नजर आ सकता है. इन फिल्मों में नजर आ चुकी हैं निहारिका कोनिडेलासुपरस्टार चिरंजीवी की भतीजी और राम चरण अल्लू अर्जुन जैसे साउथ कलाकारों की कजिन होने के नाते निहारिका कोनिडेला फिल्मी दुनिया में भी हाथ अजमाया है. अपने फिल्मी करियर के दौरान निहारिका कोनिडेला ने ‘ओका मनासू और मुद्दाप्पू अवाकई और सूर्यकांत’ जैसी फिल्मों में काम किया. हालांकि निहारिका की ये फिल्में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई.