― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकेक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस

केक काटकर मनाया गया शिक्षक दिवस

जौनपुर धारा, जौनपुर। सुइथाकला क्षेत्र के तमाम स्कूलों व कालेजों में मंगलवार को शिक्षक दिवस केक काटकर मनाया गया। इस दौरान बच्चे अपने शिक्षकों को शिक्षक दिवस की बधाई देते नजर आए। इस अवसर पर क्षेत्र के श्री गांधी स्मारक इण्टर कालेज समोधपुर में कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य डॉ.अजेय प्रताप सिंह द्वारा डॉ.राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण और दीपप्रज्जवलित कर किया गया। तत्पश्चात केक काटकर बच्चों द्वारा जन्मदिन मनाकर अपने गुरूजनों को शिक्षक दिवस की बधाई दी गई। इसी कड़ी में शान्ति निकेतन पूर्व माध्यमिक विद्यालय सारीजहांगीर पट्टी में विविध कार्यक्रमों के द्वारा प्रधानाध्यापक महेश दूबे के कुशल पर्वेक्षण में बच्चों ने शिक्षकों का सम्मान कर शिक्षक दिवस मनाया गया। कम्पोजिट विद्यालय रामनगर में प्रभारी प्रधानाध्यापक देवेन्द्र कुमार सिंह की देखरेख में बच्चों ने शिक्षकों संग माल्यार्पण कर जन्मदिन मनाया तथा कलम और फूल देकर अपने शिक्षकों का सम्मान किया गया। कम्पोजिट विद्यालय एकडला में ब्लाक मन्त्री उमेश चन्द्र यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम को लेकर बच्चों में काफी उत्साह दिखा। कक्षावार कार्यक्रम कर बच्चों ने शिक्षक दिवस मनाया। इसी तरह रूधौली, कोहड़ा, भरारी, सवायन व सदरुद्दीनपुर समेत तमाम स्कूलों में शिक्षक दिवस केक काटकर मनाया गया।

Share Now...