Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकुएं में उतराया मिला युवक का शव

कुएं में उतराया मिला युवक का शव

जौनपुर। मीरगंज थाना स्थित चौकी खुर्द गांव में शनिवार की सुबह एक कुएं में शव उतराया मिलने से ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। देखते ही देखते मौके पर सैकड़ों लोगों की भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान 5 दिसंबर की रात से लापता 25 वर्षीय शुभम कन्नौजिया पुत्र गोविंद कन्नौजिया के रूप में हुई है। शुभम 5 दिसंबर, शुक्रवार की रात किसी अज्ञात नंबर से फोन आने के बाद अपना मोबाइल बिस्तर पर छोड़कर घर से निकला था और फिर वापस नहीं लौटा। अगले दिन सुबह जब परिजनों ने उसे बिस्तर से गायब पाया तो अनहोनी की आशंका में मीरगंज पुलिस को लिखित सूचना दी थी। पुलिस ने शुभम का मोबाइल कब्जे में लेकर जांच शुरू की थी। हालांकि, पुलिस की जांच पूरी होने से पहले ही, एक सप्ताह बाद शुभम का शव गांव के एक कुएं में मिला। मीरगंज थानाध्यक्ष विनोद कुमार अंचल की सूचना पर गोताखोरों ने शव को बाहर निकाला। अपने बेटे का शव देखते ही परिजन दहाड़े मारकर रोने लगे। मीरगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आगे की जांच में जुट गई है।