― Advertisement ―

spot_img
Homeमनोरंजनकुंडली भाग्य को छोड़ने से पहले खूब रोईं रूही चतुर्वेदी

कुंडली भाग्य को छोड़ने से पहले खूब रोईं रूही चतुर्वेदी

टीवी एक्ट्रेस सुंबुल तौकीर खान ने अपने पुराने दिनों को याद किया है। एक्ट्रेस ने बताया है कि कैसे उन्हें ट्रोल किया जाता है। इसके अलावा, टीवी एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ने बताया है कि वह सीरियल कुंडली भाग्य को छोड़ने से पहले खूब रोई थीं। टीवी इंडस्ट्री में आज भी बहुत कुछ हुआ है, जिसे जानकर फैंस काफी एक्साइडेट होंगे। एक्ट्रेस दलजीत कौर शादी के बाद अपने पति निखिल पटेल संग हनीमून एंजॉय कर रही हैं और अब एक्ट्रेस ने अपनी हनीमून की कुछ खूबसूरत फोटोज शेयर की हैं। इसके अलावा, सुंबुल तौकीर खान ने अपने एक इंटरव्यू में पुराने दिनों को याद किया है और बताया है कि कैसे ‘इमली’ के शुरुआती दिनों में उन्हें ट्रोल किया जाता था। कुछ इसी तरह की बड़ी खबरें लेकर आज हम आपके पास आए हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं इन खबरों परस्टार प्लस के सीरियल पांड्या स्टोर काफी ज्यादा पसंद किया जा रहा है। इस सीरियल में शाइनी दोशी, कंवर ढिल्लों, अंकिता बहुगुणा समेत कई कलाकार नजर आ रहे हैं। इस सीरियल ने अब अपने 700 एपिसोड पूरे कर लिए। इस मौके पर सीरियल के सेट पर कई कास्ट ने जमकर धमाल मचाया। टीवी एक्ट्रेस रूही चतुर्वेदी ने सीरियल कुंडली भाग्य को अलविदा कह दिया है। इस शो से जाने के बाद रूही ने कहा है कि कुंडली भाग्य मेरे लिए पहला शो है और इसे छोड़ने का फैसला मेरे लिए बहुत मुश्किल था। मेरे पति शिव को मुझे शांत कराया और समझाया कि जो शुरू हुआ है उसे खत्म होना होता है। टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर अपने पति निखिल पटेल के साथ हनीमून एंजॉय कर रही हैं। दलजीत ने सोशल मीडिया पर कुछ फोटोज शेयर की हैं, जिसमें वह अपने पति के साथ डिनर एंजॉय करती दिख रही हैं।टीवी एक्ट्रेस दीपिका कक्कड़ जल्द ही मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह अपना बेबी बंप फ्लॉन्ट करती हैं। वहीं, अब दीपिका ने फैंस को बता दिया है कि वह जल्द ही मां बनने वाली हैं और अब बेबी को आने में कुछ ही दिन बचे हैं। हाल ही में, सुंबुल तौकीर खान ने एक इंटरव्यू दिया है, जिसमें एक्ट्रेस ने बताया है कि सीरियल इमली के शुरुआती दिनों में उन्हें काफी ट्रोल होना पड़ा था। एक्ट्रेस ने कहा कि सांवली होने की वजह से लोगों ने कहा था कि उन्हें शो क्यों कास्ट किया गया है। शुरुआती दिनों में सीरियल की टीआरपी भी कम आई थी। लेकिन जैसे जैसे नंबर आगे बढ़ा तो लोग ने भी मेरी तारीफ शुरू किया।

Share Now...