Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

ई-रिक्शा में महिला के पर्स से लाखों के जेवरात पार

जौनपुर के शहर कोतवाली क्षेत्र में ई-रिक्शा से सफर कर रही महिला के पर्स से लाखों रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने महिला चोर गिरोह पर आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच शुरू कर दी है।
Homeअपना जौनपुरकिशोरी ने फांसी लगाकर कर किया आत्महत्या

किशोरी ने फांसी लगाकर कर किया आत्महत्या

जौनपुर धारा, जौनपुर। जफराबाद क्षेत्र के समोपुर कला गांव में गुरुवार की दोपहर को एक 14वर्षीय किशोरी ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी होते ही पुलिस मौके पर पहुंच गयी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उक्त गांव निवासी शिववचन यादव की 14वर्ष की बेटी प्रिया यादव ने कमरे के एक गाटर में लगे हुक से साड़ी बांधकर फाँसी लगा लिया। कुछ देर बाद मृतका की माँ की नजर प्रिया पर पड़ी। वह घबरा कर शोर मचाने लगी।लोगों ने पुलिस को सूचना दिया। थानाप्रभारी सुरेन्द्र नाथ सिंह तत्काल मौके पर पहुंच कर शव को नीचे उतरवाया। उन्होंने बताया कि मौत के कारणों का पता नही चल सका है। मृतका तीन बहन व एक भाई में दूसरे नम्बर पर थी। शिववचन यादव रोजी रोटी कमाने के लिए बाहर रहता है।