Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकिशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

किशोरी के साथ दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

जौनपुर धारा, बदलापुर। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी किशोरी को गांव का ही एक किशोर उसे घर से जबरन उठा ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। किशोरी के पिता ने कोतवाली पुलिस को लिखित शिकायती पत्र देते हुए यह आरोप लगाया है।

शिकायती पत्र में उन्होंने कहाकि बीते 3 मार्च की रात्रि करीब साढ़े 11 बजे उसकी 16 वर्षीय पुत्री को गांव का ही एक किशोर घर से जबरन उठा ले गया और उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। उसकी पुत्री किसी तरह वहां से भागकर घर आई और घटना के बारे में जानकारी दी। स्वजन लोक लाज तथा उक्त किशोर के डर से थाने पर नहीं गये लेकिन किशोरी के पिता ने तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया है। फिलहाल कोतवाली पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए उक्त किशोर पर अपहरण, दुष्कर्म तथा जान से मारने की धमकी देने के आरोप में मुकदमा पंजीकृत कर पुलिस अग्रिम कार्रवाई में जुटी हुई है।