जौनपुर धारा, जफराबाद। जलालपुर क्षेत्र के हौज टोल प्लाजा पर शुक्रवार की शाम को ब्रेक फेल होने के कारण ट्रक ने तीन कारों को टक्कर मार दिया। मौके पर अफरा-तफरी मच गई लोग इधर उधर भागने लगे। लखनऊ की तरफ से एक ट्रक वाराणसी की तरफ जा रही थी। बताया जाता है कि अचानक उक्त टोल प्लाजा के पहले ट्रक का ब्रेक फेल हो गया। ट्रक ने टोल प्लाजा पर टोल टैक्स देने के लिए खड़े तीन कार को टक्कर मार दिया। ट्रक की स्पीड सम्भवत चालक ने धीरे कर ली थी अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था। टोल प्लाजा के प्रबन्धक तिलक सिंह ने तत्काल दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को क्रेन के माध्यम से हटवा दिया।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।

