Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकावरियो का पुलिस ने किया फूल माला से स्वागत व मलहम पट्टी 

कावरियो का पुलिस ने किया फूल माला से स्वागत व मलहम पट्टी 

जौनपुर धारा, रामपुर। स्थानीय कस्बे में रामपुर थानाध्यक्ष ने रविवार को कांवरियो का फूल माला से जोरदार स्वागत किया व घायल कांवरियो का शिविर लगाकर मलहम पट्टी किया। इस दौरान सैकड़ों कांवरियों को चाय पानी व नाश्ता भी कराया। बताया जाता है कि हजारों की संख्या मे कांवरिया संघ के लोग बोल बम का नारा देते हुए को विंध्याचल गए हुए थे। वहां से मां विंध्यवासनी का दर्शन पूजन कर गंगाजल लेकर पैदल अपनी अपनी शिवालयों पर सोमवार को पहुंचकर भगवान भोलेनाथ को गंगाजल अर्पित किये। शनिवार की रात से ही जनपद की सीमा पचवल पर कांवरियों का जत्था जैसे ही पहुंचा थानाध्यक्ष चंदन कुमार राय ने उनका स्वागत फूल मालाओं से किया। थानाध्यक्ष ने थाना के सामने कांवरियों के स्वागत के लिए शिविर लगाकर अपने पुलिसकर्मियों को साथ लेकर आने वाले भक्तों को दवाइयां, मरहम-पट्टी, चाय-पानी की व्यवस्था किया। इस दौरान थानाध्यक्ष समेत बडी संख्या मे पुलिस कर्मी सेवा करते दिखे।