Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरअज्ञात बाइक सवार युवको से नवापुर प्रधान परिवार भयभीत

अज्ञात बाइक सवार युवको से नवापुर प्रधान परिवार भयभीत

  • गत दो दिन से देर रात्र घर के पास कर रहे चक्रमण

जौनपुर धारा, रामपुर। नेवढिया थानान्तर्गत नवापुर ग्रामसभा की प्रधान सुनिता सिंह के घर पर विगत 2 दिन से एक बाइक पर दो अज्ञात युवक देर रात्रि घर का चक्कर लगा कर चले जा रहे है। इस बारदात से प्रधान परिवार पुरी तरह भयभीत है। इस सन्दर्भ मे नेवढिया थाने पर रविवार को जानमाल की सुरक्षा को लेकर तहरीर प्रधान पति अजय सिह ने दी। बताया जाता है कि नेवढिया थाना पर प्रधान पति ने तहरीर दिया कि गत सात तारीख को एक बाइक पर दो अज्ञात युवक देर रात्रि लगभग बारह से एक के बीच हमारे घर के सामने चक्रमण कर चले जा रहे है। पूर्व में हमारे बडे पिता के उपर जानलेवा हमला भी हो चुका है। अज्ञात बाइक सवार युवकों की इस हरकत से हमारा पुरा परिवार भयभीत है। इस सन्दर्भ मे थानाध्यक्ष विनय कुमार मिश्र का कहना है कि तहरीर मिली जाँच कर दोषियो के विरूद्ध कार्यवाही की जायेगी।