Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरनदी में मिली अधेड़ की लाश

नदी में मिली अधेड़ की लाश

जौनपुर धारा, जफराबाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के मलक बहादुरपुर गांव में रविवार को एक लगभग 50वर्षीय अधेड़ की लाश मिलने से हड़कम्प मच गया। घटना की सूचना पर थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी मय फोर्स मौके पर पहुंच गए। घटना स्थल पर शव देखने के बाद उसकी शिनाख्त सन्तोष गुप्ता पुत्र स्व.रामलाल गुप्ता निवासी रसूलाबाद गोंडा खास के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को सूचना देकर मौके पर बुलवाया। मृतक शहर स्थित रोडवेज स्टैंड पर एक दुकान में काम करता है। वह शाम तक वहाँ था। घटना के बाद परिजनों में रोना पीटना मच गया। मृतक नौकरी करके परिवार की रोजी रोटी चलाता था। घटना की जानकारी होने पर एसपी सिटी बृजेश कुमार भी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।