जौनपुर धारा, खुटहन। चौराहे के बगल पिलकिछा रोड पर रविवार को सड़क पार कर रही एक दो वर्षीय मासूम बालिका कार की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गयी। मौके पर जुटे लोग कार रोक उसी में मासूम और स्वजनों को बैठाकर जिला चिकित्सालय भेजा जहां देखते ही चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रोते बिलखते स्वजन शव लेकर घर आ गए। उधर अस्पताल में मौका पाकर चालक कार सहित फरार हो गया। ओइना गांव निवासी एडवोकेट विपिन मिश्रा बाजार में अपनी पत्नी को दवा दिलवाने आये थे। साथ में उनकी दो वर्षीय पुत्री कृषिका भी आई हुई थी। वे अपनी पत्नी को चिकित्सक को दिखा रहे थे कि खेलते खेलते कृषिका सड़क पर आ गई तभी पिलकिछा की तरफ से आ रही कार ने टक्कर मार दिया वह छिटककर कई फिट दूर जा गिरी बेहोशी की हालत में उसे उपचार हेतु ले जाया गया।
― Advertisement ―
मानसून की धमाकेदार दस्तक से उमस से राहत, जलभराव ने खोली जल निकासी की पोल
टीडी कॉलेज रोड समेत कई इलाकों में सड़कों पर जमा हुआ पानी, पैदल राहगीरों और वाहन चालकों को उठानी पड़ी परेशानीजौनपुर। उमस भरी गर्मी...
कार की टक्कर से मासूम की मौत


