Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकारागार निर्माण कार्यों का नोडल ने किया निरीक्षण

कारागार निर्माण कार्यों का नोडल ने किया निरीक्षण

जौनपुर धारा,जौनपुर। नोडल अधिकारी अंकित कुमार अग्रवाल के द्वारा निर्माणाधीन कारागार का निरीक्षण कर निर्माण की प्रगति के संबंध में जानकारी प्राप्त की। दस दौरान टाइम लाइन के हिसाब से कार्य सुचारू रूप से चल जा रहा पाया गया। उन्होंने निर्माण कराने वाली कार्यदायी संस्था को निर्देशित किया कि जो भी मैटेरियल प्रयोग किये जा रहे वे उच्च गुणवत्ता के हो। नोडल अधिकारी ने श्रमिक पंजीयन कैम्प में पांच श्रमिकों को कन्या विवाह योजना, मातृत्व शिशु बालिका योजना, निर्माण कामगार मृत्यु सहायता योजना के अंतर्गत 03 लाख 97हजार का प्रमाण-पत्र वितरित किया गया। इस अवसर पर जिलाधिकारी डॉ.दिनेश चन्द्र, मुख्य विकास अधिकारी ध्रुव खाड़िया, उपजिलाधिकारी सदर संतवीर सिंह, परियोजना निदेशक के.के. पांडेय, जिला विकास अधिकारी मीनाक्षी देवी, सहायक श्रमायुक्त देवव्रत यादव सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।