Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरकायस्थ समाज ने निकाला चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा

कायस्थ समाज ने निकाला चित्रगुप्त भगवान की शोभायात्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा द्वारा चित्रगुप्त पूजन उत्सव के पावन पर्व पर चित्रगुप्त जी महाराज की भव्य शोभायात्रा नगर में बुधवार को निकाली गई। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष डॉ.इंद्रसेन श्रीवास्तव रहे। जिसमें जनपद के दूर-दराज से आए चित्रांश बंधुओ के साथ कई गणमान्य व समाजसेवी उपस्थित रहे। अखिल भारतीय कायस्थ महासभा के जिला अध्यक्ष नीलमणि श्रीवास्तव के नेतृत्व में नगर पालिका परिषद में विधि विधान से भगवान चित्रगुप्त जी की पूजा अर्चना करके 2:00 बजे दिन में भगवान चित्रगुप्त की शोभायात्रा निकाली गई जिसमें सैकड़ो की संख्या में चित्रांश बंधुओ ने हिस्सा लिया। शोभायात्रा में भव्यरूप से रथ सजाया गया था। जिसकी सुंदरता लोगों को मंत्रमुग्ध कर रही थी। शोभायात्रा नगर पालिका परिषद से चलकर कोतवाली चौराहा, चहारसू चौराहा, ओलनगज होते हुए रुहट्टा स्थित चित्रगुप्त धर्मशाला पर पहुंची। जहां पर चित्रगुप्त भगवान की आरती कर पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। शोभायात्रा में राज्यमंत्री गिरीश चंद्र यादव, Dाखिल भारतीय कायस्थ महासभा के राष्ट्रीय सचिव रवि श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव श्रीकांत श्रीवास्तव, प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव, प्रदेश प्रवक्ता विश्व प्रकाश श्रीवास्तव पत्रकार, महिला प्रदेश अध्यक्ष डॉ.अंजना श्रीवास्तव, जिला कोषाध्यक्ष सौरम श्रीवास्तव, संयुक्त मंत्री मोहन शंकर श्रीवास्तव, प्रबंधक आनंद शंकर श्रीवास्तव सहित आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन कार्यक्रम संयोजक प्रदेश सचिव मनीष श्रीवास्तव सभासद ने किया।