Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

हैप्पी मॉडल स्कूल में मिशन शक्ति जागरूकता कार्यक्रम

मुंगराबादशाहपुर के हैप्पी मॉडल पब्लिक स्कूल में थाना पुलिस ने मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को महिला सुरक्षा, आत्मरक्षा, सरकारी योजनाओं और हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। पुलिसकर्मियों ने छात्राओं से छेड़छाड़ या उत्पीड़न की स्थिति में निडर होकर शिकायत करने की अपील की।

E-Paper 10-10-2026

Homeअंतर्राष्ट्रीयकाबुल में हुए बम धमाके के बाद चीन ने क्या कुछ कहा...

काबुल में हुए बम धमाके के बाद चीन ने क्या कुछ कहा ?

अफगानिस्तान में बुधवार (11 जनवरी) को राजधानी काबुल स्थित विदेश मंत्रालय के बाहर एक बम धमाका हुआ. इस धमाके में 5 लोगों की मौत हो गई और 40 लोग घायल हुए. तालिबान की सुरक्षा एजेंसी के प्रवक्ता खालिद जादरान ने ट्वीट कर हमले के बारे में बताया.  तालिबान नीत अफगानिस्तान में धमाके आम हो गए हैं. इसी महीने जनवरी में काबुल के एयरपोर्ट पर भी बम धमाका हुआ था. उस धमाके में लगभग 10 लोग मारे गए थे. यह हमला सैन्य हवाई अड्डे के मेन गेट के करीब हुआ था, जिसमें कई लोग घायल भी हो गए थे. हमले कि जिम्मेदारी ISIS-K ने ली थी. 

चीन की तरफ से आई प्रतिक्रिया
बुधवार को हुए बम धमाके को लेकर गुरुवार (12 जनवरी) को चीन ने प्रतिक्रिया दी. चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कहा, ”हम काबुल हमले की कड़ी निंदा करते हैं. हम उम्मीद करते है कि अफगान सरकार चीनी नागरिकों सहित सभी देशों के नागरिकों की रक्षा कर सकती है.” चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वांग वेनबिन ने कथित तौर पर एक चीनी प्रतिनिधिमंडल को संबोधित कर रहे थे. काबुल विस्फोट के बारे में पूछे जाने पर  उन्होंने कहा, “जहां तक ​​​​हम जानते हैं कि इस आतंकवादी हमले में बहुत से लोग मारे गए हैं और घायल हुए हैं.”

पिछले महीने चीनी नागरिक हुए थे घायल
काबुल में पिछले महीने (दिसंबर 2022) एक बम धमाका हुआ था. यह हमला एक चीनी होटल में हुआ था, जिसमें 5 चीनी नागरिक घायल हो गए थे. इस हमले की भी जिम्मेदारी ISIS ने ली थी. आतंकी संगठन की ओर से कहा गया था कि टारगेट चीनी नागरिक ही थे. संगठन के दो लोगों ने हमला किया था. इसे लेकर चीन ने चिंता जताई थी.