जौनपुर धारा, गौराबादशाहपुर। कस्बे के बमैला स्तिथ नागा बाबा कुटी पर नागपंचमी के अवसर पर कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें जनपद के साथ-साथ आसपास के जिलों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता की शुरूआत नगर पंचायत अध्यक्ष के प्रतिनिधि दिनेश सोनकर ने पहलवानों का हाथ मिला कर किया जिसमें वाराणसी के पहलवान काजू ने अतुल एकौना को विशुनपुर बसवत के पहलवान धीरज ने सोनू वाराणसी को निगम पहलवान डीएलडब्लू ने मंजीत गद्दोपुर को दिलवर धरसड़ा ने सन्नी बमैला को राहुल विशुनपुर बसवत ने राम धर्मापुर को संजय आजमगढ़ ने दीपक गाजीपुर को विकास अकबरपुर ने सोनू वाराणसी को आसमान दिखाया जबकि दो दर्जन से अधिक कुश्तियां बराबरी पर छूट गई रेफरी की भूमिका में सुबाष और पिंटू रहे। संचालन धर्मेंद्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर धर्मेंद्र प्रसाद गुप्ता अध्यक्ष भारतीय व्यापार मंडल, सन्नी गुप्ता, छोटू सिंह, मानसिंह, आकाश मोदनवाल, देवानंद आदि लोग मौजूद रहे।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
काजू वाराणसी ने अतुल एकौना को दिखाया आसमान


