Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकांवर यात्रा के लिए नई कार्यसमिति का हुआ गठन, गोविंद भारद्वाज सर्वसम्मति...

कांवर यात्रा के लिए नई कार्यसमिति का हुआ गठन, गोविंद भारद्वाज सर्वसम्मति से बने अध्यक्ष

सोनभद्र। हर-हर महादेव कांवर सेवा समिति के तत्वावधान में निरंतर हर वर्ष की ही भांति इस वर्ष भी भव्य कांवर यात्रा का आयोजन किया जाना सुनिश्चित है। समिति के नि.अध्यक्ष अंशु पटेल की अध्यक्षता में नगर पंचायत डाला बाज़ार क्षेत्र अंतर्गत स्थानीय रामलीला मैदान परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से इस वर्ष समाज सेवी गोविंद भारद्वाज को हर हर महादेव कांवर सेवा समिति डाला-सोनभद्र का अध्यक्ष घोषित किया गया। बैठक में यह तय हुआ कि सावन के चौथे सोमवार को क्षेत्र की प्रथानुसार हर हर महादेव कांवर सेवा समिति, डाला-सोनभद्र द्वारा चोपन स्थित सोनेश्वर घाट, सोन नदी से जल लेकर हजारों श्रद्धालु पैदल पदयात्रा करते हुए डाला स्थित श्री अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। इस दौरान समिति द्वारा सभी श्रद्धालुओं हेतु ट्रेलर पे झांकी की भी व्यवस्था की जाएगी। 4 अगस्त को क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु सुबह 6बजे से ही डाला स्थित रामलीला मैदान में इकट्ठा होंगे। जिन्हें समिति द्वारा बस, पिकअप व टैंपो के जरिए चोपन स्थित सोनेश्वर घाट, सोन नदी पर पहुंचाया जाएगा। जहां से सभी श्रद्धालु सोन नदी से कलश में जल लेकर क्रमबद्ध रूप से समिति द्वारा आयोजित रूप रेखा के अनुसार ट्रेलर पे आयोजित झांकी के पीछे पैदल चलकर पदयात्रा करते हुए डाला स्थित अचलेश्वर महादेव मंदिर पर जलाभिषेक करेंगे। इसी क्रम में उपाध्यक्ष सौरभ सिंह पंकज, अमित सिंह, राकेश राय एवं रोहित पाठक को घोषित किया गया। महामंत्री प्रशांत पाल व मंत्री पद पर प्रकाश चौधरी, सुधीर पाठक, विशाल, धर्मु एवं गौतम को घोषित किया गया। कोषाध्यक्ष विनीत पांडे एवं शिवम बरनवाल को घोषित किया गया, मीडिया प्रभारी संजय गुप्ता एवं राकेश पासवान, व्यवस्थापक का कार्यभार अंशु पटेल, अवनीश पांडे, राकेश उपाध्याय, गणेश गुप्ता, रामू गौड़, राकेश जायसवाल, राजेश पटेल, नन्हे मिश्रा, सरफुद्दीन, निर्भय कुंज, बजरंगी एवं अनिकेत निषाद ने संभाला। सहमंत्री पद पर अमित मिश्रा, दीपक सिंह, आदित्य तिवारी, सत्यम राय, विशाल, शुभम यादव, अदनान, अक्षय खरवार, शमशेर को घोषित किया गया। सक्रिय सदस्य रिशु पटेल, सुमित कुमार, शुभम विश्वकर्मा, विक्की गुप्ता, राकेश जायसवाल(बच्चा), सूरज भारती, जगबंधन, चिंटू, अमन रावत, धीरज यादव, गंगा सागर व सदस्य आयुष, निर्मल, रजत, चंचल पाठक, आनंद अग्रहरि, अमन, विनय, संतोष मेहता, विशाल, विकास पासवान, अर्जुन, सुरेश जायसवाल, हनुमान, किशन एवं हिमांशु को घोषित किया गया।