Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकांग्रेस स्थापना दिवस पर ब्लॉक कार्यालय में फहराया गया पार्टी ध्वज

कांग्रेस स्थापना दिवस पर ब्लॉक कार्यालय में फहराया गया पार्टी ध्वज

  • कांग्रेस के लिए तन-मन-धन से समर्पित हैं कार्यकर्ता : डॉ. गिरी

केराकत। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के 141वें स्थापना दिवस के अवसर पर विधानसभा क्षेत्र केराकत के सिहौली चौराहे स्थित ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय में समारोहपूर्वक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष एवं पीसीसी सदस्य लखनऊ तथा विधानसभा प्रभारी जफराबाद व केराकत डॉ.संतोष कुमार गिरी ने कांग्रेस पार्टी का ध्वज फहराया। ध्वजारोहण के उपरांत राष्ट्रगान गाया गया और पार्टी ध्वज को सलामी दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष व वरिष्ठ कांग्रेसी नेता डॉ.संतोष कुमार गिरी ने की। उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस देश की आज़ादी से लेकर लोकतंत्र की मजबूती तक हर संघर्ष में अग्रिम पंक्ति में रही है। कांग्रेस के कार्यकर्ता पार्टी के लिए पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ सदैव तैयार हैं। कार्यक्रम का संचालन केराकत ब्लॉक अध्यक्ष नरेन्द्र प्रताप ने किया। इस मौके पर सुभाष सिंह, खुर्शीद आलम खान, राजा सूर्यबली, मुकीम हाश्मी, नसीम अहमद, अमजद खान, धर्मेंद्र कुमार चौधरी, धनराज यादव, विनय यादव, सुजीत पाल सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता और पदाधिकारी उपस्थित रहे।