Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकांग्रेस नेता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

कांग्रेस नेता को पुलिस ने किया हाउस अरेस्ट

  • लोकतंत्र की हत्या कर रही भाजपा सरकार : अभिषेक मिश्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस ने आज विधानसभा घेराव का ऐलान किया था, जिसमें पुलिस कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को घर से निकलने पर रोक लगा रही है। पुलिस ने कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, प्रदेश महासचिव अनिल यादव सहित दर्जनों नेताओं को हाउस अरेस्ट किया, तो वहीं जौनपुर के किसान कांग्रेस जिलाध्यक्ष को पुलिस रात 12बजे धौरइल गांव आवास पर पहुंच कर घर से निकलने पर रोक दिया, वहीं कांग्रेस किसान जिला अध्यक्ष अभिषेक मिश्रा ने कहा कि किसानों की समस्याओं को विधानसभा का घेराव करने के लिए जिले में सरकार के खिलाफ नारेबाजी प्रदर्शन करेंगे। लेकिन पुलिस ने रोक दिया,और उन्होंने कहा की सरकार डर गई। जिससे सभी कार्यकर्ताओं को पहले से निकलने पर पुलिस का सहारा ले रही है, और मिश्रा ने कहा कि सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है।