Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरउत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

उत्तर प्रदेश सरकार लिखे वाहन की टक्कर से बाइक सवार घायल

  • ग्रामीणों ने जमालापुर बाबतपुर मार्ग किया जाम
  • रामपुर ब्लॉक प्रमुख के ग्रामीणों को समझाने के बाद जाम हुआ समाप्त

जौनपुर धारा, जौनपुर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के भवानीगंज (खरगसीपुर) गाँव के पास सरकारी वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार गंभीररूप से घायल हो गया। घायल युवक को नेवढ़िया थानाध्यक्ष अमित पांडेय ने उपचार के लिए रामपुर अस्पताल भेज दिया। वहीं ग्रामीणों ने जमालापुर-बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पर नेवढ़िया, रामपुर, सुरेरी थानों से भारी संख्या में फ़ोर्स पहुंचकर स्थानीय लोगों को समझाने में जुटी रही। खरगसीपुर के समीप बुधवार की सुबह पूरेलला गांव निवासी रामनरेश बनवासी बाइक से कही जा रहा था। जैसे ही वह खरगसीपुर के समीप पहुंचा कि सामने से एक उत्तर प्रदेश सरकार लिखी वाहन ने बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों और नेवढ़िया थानाध्यक्ष द्वारा उपचार के लिए रामपुर अस्पताल भेजा गया। वहीं नाराज ग्रामीणों ने जमालापुर-बाबतपुर मार्ग को जाम कर दिया। सूचना पाकर क्षेत्रधिकारी माड़ियाहूँ समेत विभिन्न थानों की फोर्स मौके पर पहुंच कर जाम खुलवाने में जूटी रही। उधर ग्रामीण मुकदमा दर्ज करने की जिद पर अड़े रहें। रामपुर के ब्लॉक प्रमुख राहुल सिंह ‘मंकू’ ने मौके पर पहुँचकर लोगों को समझा-बूझाकर जाम को समाप्त कराया। घायल की माता पियारी देवी की तहरीर पर मिर्जापुर जनपद के विंध्याचल थाना क्षेत्र के खमरिया डमुआन गांव निवासी चालक राहुल कुमार दुबे पुत्र राजेंद्र प्रसाद दुबे के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इस संबंध में थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमित कुमार पाण्डेय ने बताया घायल युवक को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेज कर विधिक कार्यवाई की जा रही है।