Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरकलश स्थापना के साथ विराजमान हो गई मां शेरावाली

कलश स्थापना के साथ विराजमान हो गई मां शेरावाली

जौनपुर धारा, जौनपुर। रविवार को मछलीशहर तहसील क्षेत्र के ग्रामीण और शहरी इलाकों में कलश स्थापना के साथ शारदीय नवरात्र प्रारम्भ हो गया। शनिवार को देर शाम तक मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर कस्बों से मां दुर्गा की मूर्तियों की खरीदारी चलती रही। जहां से गाजे-बाजे के साथ मां का जयकारा लगाते हुए मूर्तियां पूजा पंडालों तक पहुंचती रहीं। रविवार की सुबह से ही शक्ति की भक्ति और उपासना शुरू हो गई और श्रद्धालु मां की भक्ति में तल्लीन हो गये। बड़ी संख्या में लोगों ने व्रत रखा हुआ है। तहसील क्षेत्र के मीरगंज, जंघई, गरियांव, सुजानगंज, मधुपुर, सरायबीका, बंधवा बाजार, बरईपार, जमुहर आदि में एक नहीं दो चार स्थानों पर पूजा पंडाल लगाए गए हैं। यही स्थिति ग्रामीण इलाकों की भी है। बहुत सारे ऐसे गांव हैं जहां एक से अधिक पूजा पंडाल लगाए गए हैं। यह विकास खण्ड मछलीशहर के बामी गांव का दृश्य है।जहां पूजा पंडाल पुरोहित में पुरोहित नितिन मिश्रा ने पुष्प, अक्षत, रोली, चंदन, मिष्ठान्न, नैवेद्य के साथ मां भगवती की आराधना शुरू कराई। वैदिक मन्त्रोंत्चार के साथ मिट्टी के कलश में गंगा जल, अक्षत, द्रव्य, हल्दी, पान, सुपारी आदि डालकर मिट्टी की वेदी में जौ मिलाकर कलश स्थापित कराया। इसी प्रकार बामी के ही उपाध्याय बस्ती में दूसरे पंडाल में पुरोहित रामकृष्ण तिवारी ने भी  कलश स्थापना करवाई। मछलीशहर और मुंगराबादशाहपुर कस्बे में बड़े-बड़े पंडाल स्थापित किये गये हैं और सजावट के लिए दूर तक लाइटिंग की गई है। इन पूजा पंडालों में पूरे नवरात्र में आध्यात्म और भक्ति की बयार जारी रहेगी। जहां रात में जगराते और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।