जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार माँदड़ के निर्देश के क्रम में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व राम अक्षयबर चौहान की अध्यक्षता में कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक कलेक्ट्रेट सभागार में संपन्न हुई। बैठक में अपर जिलाधिकारी ने व्यापार कर, आबकारी, परिवहन, विद्युत, खनन, बाट-माप, सिचाई सहित अन्य सभी विभागो से राजस्व प्राप्तियों की जानकारी प्राप्त की और विद्युत, व्यापार, भू-राजस्व सहित कम राजस्व प्राप्ति वाले विभागों को राजस्व वसूली बढ़ाने के निर्देश दिए। इसके पश्चात खनन सहित संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि बड़े बकायेदारों से आरसी वसूली कराया जाए। जिलाधिकारी ने एंटी भू-माफिया के तहत हो रही कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि जिस भी भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। वहां पर सम्बन्धित उप जिलाधिकारी अपने स्तर से आवश्यक कार्यवाही करें। उन्होंने उपस्थित समस्त अधिकारियों को निर्देशित किया कि 05साल पुराने मामले तथा धारा 24, धारा-80, धारा 67 से जुड़े मामलों का जल्द से जल्द निस्तारण कराए साथ ही उन्होंने पुराने लंबित मुकदमें का निस्तारण जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया। मानचि़त्र सर्वेक्षण को जॉच के उपरान्त लॉक करने, आवास आवंटन, रियल टाइम खतौनी, वरासत, स्वामित्व योजना, घरौनी वितरण आदि की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में मुख्य राजस्व अधिकारी गणेश प्रसाद, नगर मजिस्ट्रेट इन्द्र नन्दन सिंह, समस्त उप जिलाधिकारीगण सहित अन्य विभागो के अधिकारीगण उपस्थित रहे।
― Advertisement ―
“क्या जौनपुर के ड्रीमलैंड मेले में हो सकता है बड़ा हादसा? जांच में खामियां, फिर भी आधी रात तक चल रहे झूले”
ड्रीमलैंड मेला जौनपुर में प्रशासन की समय सीमा के बावजूद झूले आधी रात तक चल रहे हैं। पीडब्ल्यूडी जांच में तकनीकी खामियां मिलने के बाद सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
कर-करेत्तर एवं राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक सम्पन्न


