― Advertisement ―

spot_img
Homeअपना जौनपुरकरंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

करंट की चपेट में आने से अधेड़ की मौत

  • कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर खास गांव की घटना

जौनपुर धारा, मछलीशहर। कोतवाली क्षेत्र के भिखारीपुर खास गांव में टेबल फैन में उतरे करेंट की चपेट में आने से अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उक्त गांव निवासी हरिशंकर गौतम (50) पुत्र हरिभजन रात में घर के बाहर सो रहे थे अचानक तेज हवा के झोंके से फर्राटा फैन उनकी चारपाई पर गिर गया जिसे उठाने के लिए हरिशंकर गौतम उठे और जैसे ही पंखे को छुआ वैसे ही पंखे में उतरे करंट की चपेट में आ गए। जब तक लोग कुछ समझ पाते और उन्हें पंखे से अलग करते तबतक उनकी मौत हो गई। हरिशंकर के 5 पुत्र व एक पुत्री हैं। जिसमें से 1 पुत्र की शादी हो चुकी है। पुत्री सबसे छोटी करीब 6 वर्ष की है। मृतक मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करता था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लिखा पढ़ी कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके पर ग्राम प्रधान संतोष मिश्रा और जिला पंचायत सदस्य विजय शंकर बर्फी ने परिजनों से मुलाकात कर सांत्वना दी।

Share Now...