Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकरंजाकला में उत्साह के साथ मनाया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

करंजाकला में उत्साह के साथ मनाया प्रवेश उत्सव कार्यक्रम

जौनपुर धारा, जौनपुर। बेसिक शिक्षा विभाग के जनपद जौनपुर में संचालित परिषदीय विद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के बाद विद्यालय पुनः 1जुलाई को विद्यालय खुलने पर फूल, पत्तों, झंडियों एवं गुब्बारों से सजाकर विद्यालय आने वाले नव प्रवेशित बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया गया। सदस्य विधान परिषद जौनपुर बृजेश कुमार सिंह ‘प्रिन्सु‘ की गरिमामयी उपस्थिति में विकास खण्ड-करंजाकला के उच्च प्राथमिक विद्यालय करंजाकला में सांस्कृतिक कार्यक्रम करके विद्यालय आने वाले नव प्रवेशित बच्चों का रोली टीका लगाकर स्वागत किया गया। सदस्य विधान परिषद द्वारा विद्यालय में नव प्रवेशित छात्र-छात्राओं को निःशुल्क पुस्तक वितरित किया गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त अभिभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा कि आप सभी अपने बच्चों को शासन की मंशानुरुप प्रतिदिन विद्यालय अवश्य भेजें। कार्यक्रम में खण्ड शिक्षा अधिकारी करंजाकला श्रवण कुमार सहित अभिभावकगण उपस्थित रहे।