Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

आंधी-बारिश ने खेतों में बिछाई धान की फसल, किसानों की उम्मीदों पर फिरा पानी

जौनपुर में तेज आंधी और बारिश से कटाई के लिए तैयार धान की फसल खेतों में गिर गई। फसल को नुकसान पहुंचने से किसान लागत निकालने और कर्ज चुकाने को लेकर चिंतित हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से सर्वे कराकर मुआवजा देने की मांग की है।
Homeमनोरंजनकम हुई पर खत्म नहीं हुई 'पठान' की कमाई

कम हुई पर खत्म नहीं हुई ‘पठान’ की कमाई

इस फिल्म के साथ शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. इससे पहले उन्हें 2018 में ‘जीरो’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी. जनवरी को रिलीज हुई फिल्म ‘पठान’ ब्लॉकबस्टर साबित हुई. शाहरुख खान (Shah Rukh Khan), दीपिका पादुकोण (Deepika Padukone) और जॉन अब्राहम (John Abraham) अभिनीत इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर बम्पर शुरुआत की. ट्रेड रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब एक महीने के बाद पठान के कलेक्शन में हल्की गिरावट देखने को मिली है. फिल्म ने 37वें दिन 75 लाख रुपए कमाए. इसी के साथ फिल्म की कुल कमाई अब 528.77 करोड़ रुपए हो गई है. शाहरुख की फिल्म ने 36वें दिन 71 लाख का कलेक्शन किया था.पठान (Pathaan) में शाहरुख खान, दीपिका पादुकोण और जॉन अब्राहम ने पहली बार साथ स्क्रीन शेयर किया है. फिल्म के निर्देशक और राइटर सिद्धार्थ आनंद हैं. फिल्म को यशराज फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है. यह वाईआरएफ स्पाई यूनिवर्स की चौथी फिल्म है. इस फिल्म के साथ शाहरुख खान ने चार साल बाद बड़े पर्दे पर वापसी की है. इससे पहले उन्हें 2018 में ‘जीरो’ में देखा गया था, जो बॉक्स ऑफिस डिजास्टर साबित हुई थी. फिल्म पठान को 25 जनवरी 2023 को तमिल और तेलुगु भाषाओं में भी रिलीज किया गया है.बता दें, फिल्म पठान में सलमान खान एक धमाकेदार कैमियो में भी देखे गए हैं. फिल्म में शाहरुख खान पठान नाम के एक रॉ फील्ड एजेंट के रूप में नजर आए हैं. जॉन अब्राहम का फिल्म में नेगेटिव रोल है, जबकि सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी से टाइगर के रूप में अपनी भूमिका को दोहराते हैं. पठान का संगीत विशाल-शेखर ने दिया है.