जौनपुर। बुधवार को जफराबाद थाना क्षेत्र के मोहल्ला शेखबाड़ी निवासी अहमद शाहनवाज ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर कब्रिस्तान की भूमि में अवैध ढंग से हो रहे हस्तक्षेप को रोकने की मांग की है। प्रार्थना पत्र में कहा गया है कि उक्त मोहल्ला स्थित भूखंड संख्या 83/1 कब्रिस्तान की भूमि है। कब्रिस्तान की सुरक्षा हेतु वे उसकी चार दिवारी बनवा रहे हैं। विपक्षी शमसे आलम अंसारी, शमीम अहमद अंसारी कुछ अन्य लोगों के साथ चार दिवारी का निर्माण रोक रहे है।
― Advertisement ―
जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन
जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
कब्रिस्तान की भूमि पर अनुचित हस्तक्षेप रोकने की मांग


