Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeअपना जौनपुरकबड्डी व रस्साकसी फाइनल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस रहा प्रथम

कबड्डी व रस्साकसी फाइनल प्रतियोगिता में ब्लू हाउस रहा प्रथम

  • चार दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन, खिलाड़ी हुए सम्मानित

जौनपुर धारा, मुंगराबादशाहपुर। सिटी पब्लिक स्कूल में शनिवार को चार दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का समापन हुआ। कक्षा एक से 12 तक के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न खेलों में हिस्सा लिया। जूनियर व सीनियर वर्ग फाइनल खो खो प्रतियोगिता में ग्रीन व एलो तथा रेड व ग्रीन हाउस के बीच हुई। इसमें सीनियर व जूनियर में रेड हाउस प्रथम रहा। सीनियर व जूनियर वर्ग रस्साकशी प्रतियोगिता में बालक वर्ग ब्लू व रेड के बीच हुआ जिसमें सीनियर व जूनियर में रेड व ब्लू हाउस प्रथम रहा।  फाइनल कबड्डी जूनियर व सीनियर वर्ग बालिकाओं में ग्रीन व ब्लू तथा रेड व एलो के बीच जमकर मुकाबला हुआ जिसमें सीनियर वर्ग में एलो तथा जूनियर वर्ग में ब्लू हाउस प्रथम रहा। फाइनल वॉलीबॉल प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में रेड व ब्लू हाउस के बीच मुकाबला हुआ जिसमें ब्लू हाउस प्रथम रहा। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कैप्टनों को विद्यालय प्रबंधक आलोक कुमार गुप्ता (पिंटू) व प्रधानाचार्य रमेश चंद्र मिश्रा ने संयुक्त रुप से प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य शिवचंद तिवारी, कोच रंजीत गुप्ता, कमलेश मिश्रा, नीरज मिश्रा, अभिषेक तिवारी, बबीता दुबे, राजीव विश्वकर्मा, सतीश सोनी, महेंद्र शुक्ला, गुलाबचंद शुक्ला, सुधा मिश्रा, हिना खान मधु शुक्ला, किरण मौर्या, नेहा त्रिपाठी व सुमन पांडे आदि लोग मौजूद रहे।