Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकपड़े के थैले का करें इस्तेमाल मनोरमा मौर्य

कपड़े के थैले का करें इस्तेमाल मनोरमा मौर्य

  • पर्यावरण को बचाना हम सब की है जिम्मेदारी संतोष मिश्रा

जौनपुर धारा, जौनपुर। नगर पालिका परिषद जौनपुर द्वारा आयोजित अन्तर्राष्ट्रीय प्लास्टिक बैग प्रâी दिवस के अवसर पर नगर के जनक कुमारी इण्टर कॉलेज के प्रांगण में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मनोरमा मौर्य अध्यक्ष, संतोष कुमार मिश्रा अधिशासी अधिकारी, डॉ.रामसूरत मौर्या, सरला महेश्वरी अध्यक्ष महिला शाखा प्रâेंड्स ग्रुप, विपनेश श्रीवास्तव वाइस प्रिंसिपल जनक कुमारी इंटर कॉलेज ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। तत्पश्चात अतिथियों का स्वागत विद्यालय के शिक्षकों ने बुके एवं कपड़े के थैला देकर किया। नगर पालिका परिषद ने उपस्थित लोगों को कपड़े का थैला वितरण कर शपथ दिलाया। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संतोष मिश्रा ने कहा हमें अगर पर्यावरण को बचाना है और साफ सुथरा रखना है तो पॉलिथीन को हमे अपने जीवन से हमेशा के लिए दूर करना होगा और कपड़े के थैले का सदैव इस्तेमाल करें। नगर पालिका ने एक विशेष अभियान चलाकर पॉलिथीन विक्रेताओं पर कार्रवाई किया है। अतिथियों का स्वागत वाइस प्रिंसिपल विपनेश श्रीवास्तव व कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया। इस अवसर पर शिखा सिंह, सुहासिनी मिश्रा, शारिक अली, वंशिका सिंह, तस्नीम फातमा, सौरभ मौर्य, अलग-अलग जनपद के एनजीओ विद्यालय के बच्चे सहित अध्यापक उपस्थित रहे।