जौनपुर धारा, जौनपुर। काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद डाक विभाग के माध्यम से 251 रूपये का ई-मनीआर्डर भेजकर घर बैठे मंगाया जा सकेगा। उक्त जानकारी वाराणसी मण्डल पोस्ट मास्टर जनरल के.के.यादव ने दी। इस बार का सावन अधिमास के कारण बेहद खास है। सावन में शिव आराधना की विशेष महिमा है। हर किसी की इच्छा होती है कि वह भगवान शिव के ज्योतिर्लिंग स्वरूप का दर्शन और आशीर्वाद स्वरुप प्रसाद पा सके। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्री काशी विश्वनाथ कॉरिडोर के उद्घाटन के बाद मन्दिर में श्रद्धालुओं की संख्या में काफी वृद्धि हुई है। परन्तु कुछ श्रद्धालु चाहकर भी काशी विश्वनाथ मंदिर का दर्शन नहीं कर पाते। लेकिन अब ऐसे श्रद्धालुओं को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। डाक विभाग की स्पीड पोस्ट सेवा के माध्यम से लोग देश के किसी भी कोने में घर बैठे काशी विश्वनाथ मंदिर का प्रसाद प्राप्त कर सकते हैं। सावन माह में डाक विभाग ने इसके लिए विशेष प्रबंध किये हैं। पोस्टमास्टर जनरल कृष्ण कुमार यादव ने बताया कि डाक विभाग और काशी विश्वनाथ मंदिर ट्रस्ट के बीच हुये एक एग्रीमेण्ट के तहत देश के किसी भी कोने से श्रद्धालु स्पीड पोस्ट के माध्यम से मंदिर का प्रसाद मँगा सकते हैं। इसके तहत अपने नजदीकी डाकघर से मात्र 251 रूपये का इलेक्ट्रानिक मनीआर्डर प्रवर अधीक्षक डाकघर, वाराणसी (पूर्वी) मंडल-221001 के नाम भेजना होगा। ई-मनीऑर्डर प्राप्त होते ही डाक विभाग द्वारा तत्काल दिए गए पते पर स्पीड पोस्ट द्वारा प्रसाद भेज दिया जाएगा। डिब्बा बन्द प्रसाद टेंपर प्रूफ इनवेलप में होगा, जिसके ऊपर वाराणसी के घाट पर जारी डाक टिकट व्ाâी प्रतिकृति भी अंकित होगी।
― Advertisement ―
सावन माह में घर बैठे स्पीड पोस्ट से काशी विश्वनाथ का प्रसाद : कृष्ण कुमार यादव



