- मजलिस के बाद अलम, जुल्जनाह व गहवारए अली असगर हुआ बरामद
जौनपुर धारा, जौनपुर। अंजुमन अजाए अहलेबैत सिपाह के तत्वावधान में 7 सफर के कदीम जुलूस का आयोजन मस्जिद खां साहेबान मोहल्ला सिपाह में किया गया। कार्यक्रम के पूर्व सोजख्वानी इश्तेयाक हुसैन कर्बलाई व उनके हमनवा ने पढ़ी। तत्पश्चात नजर कर्तिहावी व वहदत जौनपुरी ने पेशख्वानी कर बारगाहे इमाम में नजरान-ए-अकीदत पेश की गई। मजलिस को सम्बोधित करते हुए मौलाना सै.अबुल हसन नकवी आजमगढ़ ने जिक्रे फजायल व मसायब बयान किया। बाद खत्म मजलिस शबीहे अलम, जुल्जनाह, ताबूत व गहवारए अली असगर बरामद हुआ। जिसके हमराह अंजुमन मासूमियां सिपाह, अंजुमन कौसरिया रिजवी खां, अंजुमन बज्मे अजा कटघरा, अंजुमन जाफरी मख्दूम शाह अढ़न, अंजुमन शमशीरे हैदरी, सदर इमामबाड़ा, अंजुमन मातमी, संगत जैनुल, एबा पानदरीबा ने नौहख्वानी व सीनाजनी की।


