Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

राम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुन भावुक हुए श्रद्धालु

जौनपुर के बीआरपी इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित नौ दिवसीय रामकथा के छठवें दिन आचार्य शांतनु महाराज ने भगवान श्रीराम के वनवास और केवट संवाद का प्रसंग सुनाया। कैकेयी के वरदान, श्रीराम के त्याग और केवट की भक्ति की कथा सुनकर श्रद्धालु भावुक हुए।
Homeमनोरंजनकजरिया विसर्जन करने गए बच्चे यमुना में डूबे, पांचों की मौत

कजरिया विसर्जन करने गए बच्चे यमुना में डूबे, पांचों की मौत

उत्तर प्रदेश के बांदा में बुधवार को एक दर्दनाक हादसे में 5 बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि पांचों बच्चे कजरिया विसर्जन करने गए थे. उसी दौरान नदी की गहराई में चले गए. घटना की सूचना मिलते ही एसपी अंकुर अग्रवाल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और गोताखोरों की मदद से पांचों बच्चों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा. जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया.  यह घटना बांदा के पैलानी थाना अंतर्गत सिंधनकला गांव के गुरगवा मजरा में हुई. शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी गई है. बताया जा रहा है विसर्जन करते सभी बच्चे अचानक गहरे पानी में चले गए. इसके बाद एक-एक करके वो डूबने लगे. आसपास खड़े लोगों ने बच्चों को डूबते देखा तो शोर मचाया, जिसके बाद बच्चों की तलाश शुरू की गई. 

नदी में डूबने से पांच बच्चों की मौत

मृतकों की पहचान हो गई है, इसमें सूर्यांश (5) पुत्र लवलेश, पुष्पेंद्र (8) पुत्र दिनेश निवासी अरबई जिला महोबा, राखी (19) पुत्री रामकृपाल, विजय लक्ष्मी (14) पुत्री राम विशाल शामिल हैं. सभी बच्चे एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. 

पुलिस मामले की जांच में जुटी

गोताखोरों की मदद से उन्हें बाहर निकाला गया और अस्पताल में भर्ती कराया. सीएम योगी आदित्यनाथ ने  बच्चों के नदी में डूबने पर गहरा शोक जाहिर किया है. शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त करते हुए दिवंगतों के परिजनों को अनुमन्य राहत राशि तत्काल वितरित किए जाने के निर्देश दिए हैं. इस दर्दनाक घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है.