Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

जौनपुर में जन्माष्टमी का उत्सव, मंदिरों से पुलिस लाइन और जिला जेल तक विशेष आयोजन

जौनपुर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी को लेकर जिलेभर में उत्साह रहा। मंदिरों, पुलिस लाइन और जिला जेल में विशेष आयोजन हुए, जबकि बाजारों में लड्डू गोपाल की पोशाक और श्रृंगार सामग्री की मांग बढ़ी।
Homeअपना जौनपुरकंपोजिट विद्यालय बडेरी पर 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

कंपोजिट विद्यालय बडेरी पर 300 जरूरतमंदों को कंबल वितरण

बदलापुर। कड़ाके की ठण्ड को देखते हुए बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के बलुआ गांव निवासी समाजसेवी सूरज उपाध्याय के नेतृत्व में कंपोजिट विद्यालय बडेरी परिसर में कंबल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के 300जरूरतमंदों को कंबल वितरित किए गए। कंबल पाकर गरीब व असहाय लोगों के चेहरों पर राहत और खुशी देखने को मिली। कार्यक्रम के दौरान सूरज उपाध्याय ने कहा कि ठंड के मौसम में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना समाज का दायित्व है। ऐसे कार्यों से मानवता मजबूत होती है और आपसी सहयोग की भावना बढ़ती है। उन्होंने आगे भी इसी तरह सामाजिक कार्य जारी रखने की बात कही। कंबल वितरण कार्यक्रम में सतीश उपाध्याय, संतोष उपाध्याय, स्वतंत्र मिश्रा, रमाशंकर मिश्रा, रुद्र पाठक, वशिष्ट पाठक, रवि शुक्ला, अश्विनी मिश्रा और विवेक उपाध्याय सहित अन्य लोग मौजूद रहे।