जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, पुलिस अधीक्षक डा. अजय पाल शर्मा द्वारा जनपद में संचालित हो रहे बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा-2023 का औचक निरीक्षण जनक कुमारी इंटर कालेज एवं टीडी इंटर कालेज में किया गया तथा कक्ष निरीक्षकों को परीक्षा के शुचितापूर्ण ढंग से संपन्न कराने जाने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। निरीक्षण के समय पाया गया कि सभी परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा सुव्यवस्थित ढंग से संचालित हो रही थी और कहीं भी किसी भी प्रकार की अनियमितता देखने को नहीं मिली। उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को निर्देशित किया कि बढ़ते गर्मी में सभी प्रतियोगी छात्र-छात्राओं के लिए जल की पर्याप्त व्यवस्था अवश्य की जाय और छात्र-छात्राओं को किसी की समस्या का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने परीक्षा केंद्रों के व्यवस्थापकों को निर्देशित करते हुए कहाकि सुनिश्चित करें कि परीक्षा शासन की मंशा के अनुरूप पारदर्शी, नकलविहीन एवं शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित हो, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए।
― Advertisement ―
जौनपुर में गमगीन माहौल में मनाया गया यौमे आशूरा, कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किए गए ताजिए
जौनपुर में यौमे आशूरा पूरे श्रद्धा और गमगीन माहौल में मनाया गया। विभिन्न इमामबाड़ों से निकले मातमी जुलूसों के साथ ताजियों को कर्बलाओं में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। शामे गरीबां की मजलिस में कर्बला के शहीदों को खिराज-ए-अकीदत पेश की गई।
एसपी संग डीएम ने लिया बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का जायजा


