Become a member

Get the best offers and updates relating to Liberty Case News.

― Advertisement ―

spot_img

Jaunpur Dhara 18-08-2026

Jaunpur Dhara E-Paper का आज का अंक यहां पढ़ें। जौनपुर धारा समाचार पत्र में जौनपुर और आसपास की स्थानीय खबरों, उत्तर प्रदेश समाचार और प्रमुख घटनाओं की ताजा जानकारी प्राप्त करें।
Homeअपना जौनपुरएसपी संग डीएम ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

एसपी संग डीएम ने किया जिला कारागार का औचक निरीक्षण

जौनपुर धारा, जौनपुर। जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा, पुलिस अधीक्षक डॉ. अजय पाल ने जिला जेल का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विभिन्न बैरकों की गहनता से तालाशी ली गई, जिसमें कुछ भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला। साफ-सफाई अच्छी पायी गयी। पाकशाला के निरीक्षण के दौरान निर्देशित किया कि बंदियों को भेजन अच्छी गुणवत्ता का दिया जाए, भेजन संतुलित हो और स्वच्छ हो इसका विशेष ध्यान रखा जाए। जेल अस्पताल के निरीक्षण के दौरान भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य के संबंध में जानकारी ली और निर्देशित किया कि मरीजों से अच्छे से इलाज किया जाए, जेल में साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। इस अवसर पर जेल अधीक्षक एसके पांडेय, जेलर कुलदीप भदौरिया सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।